ब्राह्मण समाज ने जीतनराम मांझी का पुतला दहन किया|
अमर्यादित टिप्पणी की निंदा की गयी|
पुतला दहन के दौरान दिखा आक्रोश|

बिरौल मुख्यालय के हाटी चौक पर बड़ी गुरुवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने हम नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला दहन किया। पुतला दहन का नेतृत्व हाटी गांव निवासी विकास झा ने किया। पुतला दहन के दौरान ब्राह्मणों में काफी आक्रोश दिखा। वही लोगों ने मांझी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्राह्मण व सनातन धर्म के खिलाफ जीतन राम मांझी की टिप्पणी की कड़ी निंदा की गई ,वही विकास झा का कहना था कि ब्राह्मण या किसी समाज को अपशब्द कहना संविधान के खिलाफ है, मौके पर उपस्थित निरंजन झा,पंकज मिश्र,नितेश झा,प्रभात कुमार झा,अमर झा,राघवन झा, राजा सिंह,गोविंद झा,गौरी शंकर झा,पंकज झा,भगवान झा,संतोष झा,राहुल झा,सुभम झा,मोहन ठाकुर,अरविंद झा सहित तमाम ब्रह्मण संगठन के उपस्थिति में जीतन राम मांझी का पुतला दहन किया गया ,वही निरंजन झा ने कहा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा ब्राह्मण विरोधी व सत्यनारायण भगवान पूजा पद्धति के विरुद्ध दिए गए बयान को लेकर उनके विरुद्ध बिरौल के हाटी गांव में ब्राह्मण समाज के लोगों ने पुतला दहन किया है|