ठंड से बचाव के लिए भगवान पशुपतिनाथ को ओढ़ाया जा रहा गर्म कंबल|

पुरे मालवा अंचल में ठंड बढ़ने लगी है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का उपयोग कर रहे और आग ताप है। ऐसे में मध्यप्रदेश के मन्दसौर में अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ को भी ठंड से बचाने के लिए उन्हें कंबल ओढ़ाया जा रहा है, साथ ही ठंड से बचाव के लिए मंदिर में हीटर भी लगाया गया है।
सर्दी के मौसम में प्रतिदिन भगवान पशुपतिनाथ की शयन आरती के बाद उनकी प्रतिमा पर गर्म कंबल ओढ़ाकर पट बंद कर दिए जाते है।

पंडित सुरेन्द्र आचार्य ने बताया कि हर ऋतु में भगवान का लाड़ किया जाता है। अभी ठंड के मौसम में बाबा को कंबल ओढाया जा रहा है। गर्म हीटर जलाकर ठंड से बचाव किया जा रहा है। तापमान में लगातार गिरावट होने से ठंड बड़ी है ऐसे में भगवान को भी ठंड से बचाने के लिए जतन किए जा रहे है।