ब्राहमण पूर्ण रुप से भारतीय जनता पार्टी को दे रहा आशीर्वाद, दलित भी सब भाजपा के साथ अमेठी कानपुर में विकास दुबे इनकाउंटर के बाद से यूपी की राजनीति में इस बात की चर्चा रही है़ कि ब्राह्मण भाजपा से नाराज है़। अब यूपी चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री और जिले की जगदीशपुर विधानसभा से विधायक सुरेश पासी ने बड़ा बयान दिया है़। उन्होंने कहा है़ कि ब्राह्मण पूर्ण रुप से भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दे रहा है़ इसलिए कांग्रेस-सपा और बसपा को कष्ट है़। दलित भी सब भाजपा के साथ है़।

भाजपा परिवार की पार्टी नही मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर जनता को विश्वास हो गया है़, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी संगठन की पार्टी है़ किसी परिवार की पार्टी नही है़। उनका सीधा निशाना कांग्रेस और सपा पर था। इसके बाद मंत्री ने कहा कि मोदी सर्वमान्य  नेता हैं देश के और योगी प्रदेश के दोनो के नेतृत्व में हम उत्तर प्रदेश में 300 प्लस सीटें जीतेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का अपना कद है़ विधायक का अपना, लेकिन जब एक संगठन है़ तो परिवार में सब मिलकर काम करते हैं। यहां कोई छोटा-बड़ा नही होता।

हमने दरी बिछाई है़ और आज प्रदेश सरकार में हूं। भारतीय जनता पार्टी में अमित शाह ने बूथ पर काम किया है़ और आज वो देश के गृहमंत्री हैं। हमने भी बूथ पर काम किया है़, जिले के महामंत्री के पद पर भी काम किया हूं और दरी भी बिछाया हूं। आज प्रदेश सरकार में हूं। यहां संगठन जो जिम्मेदारी देती है़ उसको कार्यकर्ता के रुप में निभाना होता है़। 5 सालों में जनता के साथ बहुत अच्छे कार्य किए हैं और आगे भी करते रहेंगे। विपक्ष के पास कोई मुद्दे नही हैं जितने हम अच्छे काम करते हैं विपक्ष उन्हीं में जनता को गुमराह करके पेश कर रही है। 2022 में विपक्ष से दो दो हाथ होने जा रहा है परिणाम सामनें आ जाएगा।