भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार निरंकुश- महासचिव,मंहगाई पूरे चरम पर है, जिम्मेदार है मौन |प्रदेश में दिन ब दिन बेरोजगारी व मंहगाई बढ़ रही हैं व भ्रष्टाचार चरम पर है। शासन निरंकुश बना हुआ है। सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार ने मतदाताओं को छलने का कार्य किया है। न ही किसी का विकास हुआ, न ही कोई वादा पूरा हुआ। बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के साथ सिर्फ मंहगाई बढ़ती जा रही है। किसानों को गाड़ियों से कुचला जा रहा है। नौजवानों पर लाठियां बरसायी जा रही है। थाना व तहसीलों में जनता की कोई सुनवाई नही हो रही है।

इस सरकार में सिर्फ चन्द पूंजीपतियों का ही विकास हो रहा है। जबकि सपा सरकार के शासन काल में सभी वर्गों व धर्म का सम्मान मिला है। विदित हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज का जिले में आगमन हुआ। जिनका जिले के मुखिया राम उदित यादव की अगुवाई में चिलौली बार्डर पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। उनका कारवाँ का जिले के इन्हौना, जगदीशपुर आदि सहित कई स्थानों पर पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जोरदार तरीके से स्वागत किया।

पार्टी द्वारा निर्धारित जैनबगंज के कार्यक्रम में जनसभा को सम्बोधित करते हुये कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में समाज के सभी वर्गों व धर्म के लोगो का विकास करने का कार्य किया गया। और सभी वर्गों के लिये विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर समाज के अन्तिम पायदान के लोगो तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया। सपा सभी वर्गों की हितैषी पार्टी है। और सभी वर्गों का सम्मान सपा में है।

जनता भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों व कार्यो से अजीज आ चुकी है, जो कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार के खिलाफ सपा को वोट देकर इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। जिससे प्रदेश में अखिलेश के नेतृत्व में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। जिसके लिये पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता को इस संकल्प के साथ अभी से जुट जाना है, कि बूथ पर वोट पड़ने की रक्षा से लेकर स्ट्रांग रूम की रखवाली करते हुये जीत प्रमाण पत्र हासिल होने तक सभी को मुस्तैद व चौकन्ना रहना है।

क्योंकि यह चुनाव पार्टी व देशहित दोनों के लिये बहुत जरूरी है। देश का संविधान भी खतरे में है। जीत का लक्ष्य लेकर हमें समाज के सभी लोगो को बताकर जागरूक करना है, कार्यक्रम को सपा जिलाध्यक्ष सहित संगठन के कई पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सपा जिला महासचिव डॉ अरशद अहमद, तुफैल खान, राम केवल यादव, इजहार अहमद, रामहेत यादव, बिमलेश सरोज, राम फेर यादव, गुड्डू, सोनू अंसारी किशनी, डॉअजय, श्रीपाल पासी, जगदत्त कोरी, रवि पाल, राम धीरज यादव, कुलदीप शुक्ला, महेन्द्र शुक्ला, जग प्रसाद यादव, हर्ष, देवीशरण, रोहित बाल्मीकि आदि सहित संगठन के कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में जनता जनार्दन मौजूद थी।