अंकुर सैनी

सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर शिवपाल यादव जल्द आ रहे हैं सहारनपुर, सामाजिक परिवर्तन यात्रा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा स्वागत, सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का मकसद बीजेपी को उखाड़ फेंकना

सहारनपुर जनपद में अपनी सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर सहारनपुर आ रहे हैं शिवपाल यादव, जिसको लेकर आज सहारनपुर नगर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मंडल प्रभारी हाजी इसरार सिद्दीकी ने कहा है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के द्वारा एक सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा 12 अक्टूबर से वृंदावन से शुरू की गई है, यात्रा पूरे 2 महीने तक पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों से होते हुए लोगों को जागरूक करने का काम करेगी, उसी के चलते सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा 29 अक्टूबर को सहारनपुर पहुंचेगी जहां पर इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।

जिसमें उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का मकसद सिर्फ और सिर्फ इतना है कि उत्तर प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी सरकार को हटाया जाए जिसमें पार्टी का मेन उद्देश्य सिर्फ इतना है कि किसान नौजवान व्यापारी परेशान हैं और इतने झूठे वादे करके बीजेपी पार्टी जो सत्ता में आई है और उसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ रहा है इसमें उन्होंने काय की बीजेपी को हराने के लिए सभी पार्टी एक साथ एक मंच पर आए जिससे कि भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का काम किया जा सके।