राजेश सोनी-अमेठी

भाजपा किसान मोर्चा अमेठी द्वारा आज विधानसभा तिलोई के मण्डल बहादुरपुर के खैरहना ग्राम सभा में किसान चौपाल का हुआ आयोजन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न पार्टी के पदाधिकारी किसान चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा जिला मंत्री मनोज जायसवाल ने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम के जिला संयोजक और जिला सोशल मीडिया प्रमुख सोनू सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाए जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराते हुये जागरूक किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नीरज सिंह के द्वारा किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक और जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा मण्डल अध्यक्ष भाजपा धर्मेंद्रगिरि उमाशंकरमौर्या प्रधानखैरहना आजाद महामंत्रीधर्मेंद्र सिंह मण्डल अध्यक्ष किसानमोर्चा राजकुमार सिंह सहित सभी मण्डल अध्यक्ष मण्डल पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता किसान कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।