गाजियाबाद में बुधवार की देर रात को बड़ा हादसा हुआ है। गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में स्थित भाटिया मोड़ पर एक बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। बस में काफी संख्या में यात्री सवार थे। सूचना मिल रही है कि इस हादसे में 2 लोग मर गए हैं और कई लोग घायल हो गए हैं। हालांकि पुलिस और किसी भी आधिकारिक तौर पर किसी के भी मरने की पुष्टि नहीं की गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। क्रेन के माध्यम से राहत कार्य जारी है। गाजियाबाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है। राहत कार्य लगातार जारी है। बताया का रहा है कि बस लाल कुआं की तरफ से गाजियाबाद आ रही थी। उसी दौरान जैसे ही बस भाटिया मोड़ फ्लाईओवर के पास पहुंची। तभी बस नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस में 7 लोग सवार थे। जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर हैं।

ग़ाज़ियाबाद जिलाधिकारी का ट्वीट,

दुर्घटना में केवल एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है 3 घायल हैं।
घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है।