भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता के बार बार आग्रह और दबाव के चलते गौरीगंज विधान सभा क्षेत्र के प्रदेश में तेज विधायकों में सुमार तेजभान सिंह ने हुकांर भरते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद गौरीगंज विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता अपना विधायक न होने के कारण अपनी समस्याओं का सही समाधान नहीं करा पा रहे है। उन्होंने कहा है कि अब पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता को निराश होने की आवश्यकता नहीं हैं।केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री योगी आदित्य जी महराज की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान के लिए मै स्वयं उनकी समस्याओं की जन सुनवाई कर शासन और प्रशासन से हल कराने की पहल करूगा।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक जीवन से राजनीति में आने वाले पूर्व विधायक श्री सिंह के कार्यकाल को गौरीगंज विधान सभा क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं के साथ ही अगल बगल जिलों के लोग भी याद करते है और आदर के साथ उनका नाम लेते है।फैजाबाद मंडल में सुचिता की राजनीति का पर्याय उन्हे विरोधी दल के लोग भी मानते हैं। एक लम्बे समय से भाजपा का गौरीगंज विधान सभा क्षेत्र से विधान सभा में प्रतिनिधित्व न होने से प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाएं यहाँ उस तरह से अमलीजामा नहीं पहन पा रही हैं जैसे पार्टी के विधायक वाले क्षेत्रों में है।

अपनी सरकार में उपेक्षित कार्यकर्ताओं के दबाव को स्वीकार करते हुए पूर्व विधायक तेजभान सिंह ने कहा है कि भले ही हम निर्वाचित विधायक मौजूदा समय में नहीं है। अभी तक हम इंतजार में थे कि लोग आगे बढ़कर कार्यकर्ताओं के सुख दुःख में हाथ बटायेगे लेकिन अभी तक ऐसा कोई सामने न आने और कार्यकर्ताओं के बढ़ते दबाव को देख कर मै उनके मान सम्मान , और स्वाभिमान के लिए पहले की तरह ही कराने की कोशिश करूंगा। अब उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है।