मेहुल राठोड-संवाददाता

वैक्सीन के मामले मे भारत ने हासिल की एक और मंजिल।

हर 4 भारतीयों में से एक को टीका लगाया गया।
43.5% लोगों को एक खुराक दी गई।

नई दिल्ली : भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान ने मंगलवार को एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। अब, हर 4 भारतीयों में से एक या 24.8% को टीका लगाया गया है, जिसका अर्थ है कि दोनों खुराक दी गई हैं। जबकि 43.5 फीसदी लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है।

भारत ने ऐसे समय में यह लक्ष्य हासिल किया है। जबकि देश में पिछले छह महीने में कोरोना के 3 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं। मंगलवार शाम तक भारत में 64.25 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका था। चीन के बाद भारत अब वैक्सीन की सबसे ज्यादा खुराक पाने वाला दूसरा देश है।

इसमें से 23.36 करोड़ लोगों को टीके की दोनों डोज़ दी जा चुकी है और 44.89 करोड़ लोगों को एक डोज़ दी गई है। इसका मतलब है कि देश की 18 वर्ष से अधिक आयु की 24.8 प्रतिशत आबादी को टीका लगाया जा चुका है।

लेकिन दूसरी ओर, भारत के सात सबसे बड़े राज्य अभी भी टीकाकरण में राष्ट्रीय औसत से पीछे हैं। यूपी में दोनों डोज़ का औसत सबसे कम 13.6 फीसदी है। बिहार में 14.5 फीसदी और झारखंड में 16.2 फीसदी टीकाकरण पूरा हो चुका है।

सितंबर में अब तक भारत में 22.85 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं, अगस्त के महीने में भारत में कुल 18.35 करोड़ डोज़ दी गई, यानी औसतन 59 लाख डोज़ प्रतिदिन दी गईं। सितंबर में, औसत बढ़कर 80 करोड़ डोज़ हो गया है।