राजेश सोनी

लोकसभा अमेठी के ब्लाक तिलोई के ग्राम सभा टोडरपुर मजरे जमुरवा में करीब 10 दिन पहले कच्ची दीवार गिरने से तीन नाबालिग बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। एक बच्चा आशीष पुत्र श्यामलाल उम्र लगभग 10 वर्ष बुरी तरह हुआ था घायल। सूचना मिलते ही उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार के बीच पहुचकर पीड़ित परिवार से मिलकर हर सम्भव मदद का भरोसा दिया था। घायल बच्चे के इलाज का पूरी तरह से ख़र्च उठा रही है।

प्रियंका गांधी आज एक बार फिर से जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के निजी वाहन से रायबरेली के सिमहँस हॉस्पिटल में बच्चे की पूरी तरह जाँच करके जरूरी दवाईयां दिलाई गई। अब बच्चा स्वस्थ है।बच्चा आशीष कुमार ने अपने पूरे परिवार के साथ प्रियंका गांधी को इस मुश्किल समय में साथ देने के लिए धन्यवाद दिया है। प्रियंका गांधी के आदेशानुसार और जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के निर्देशानुसार लगतार पीड़ित परिवार के सम्पर्क में है।