अमेठी बनी ऐतिहासिक राष्ट्रीय कुश्ती की गवाह आजादी के बाद अमेठी का पहला राष्ट्रीय खेल आयोजन हुआ संपन्न टीम चैंपियनशिप में फ्री स्टाइल में हरियाणा 192 अंक के साथ प्रथम 161 अंकों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर एवं 126 अंकों के साथ महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा ग्रीको रोमन स्टाइल में प्रथम स्थान हरियाणा 208 वित्तीय स्थान एसएस cb125f तीसरा स्थान उत्तर प्रदेश 114 अंक महिला कुश्ती में प्रथम स्थान हरियाणा 225 अंक द्वितीय स्थान उत्तर प्रदेश 134 अंक तीसरा स्थान दिल्ली 109 अंक गौरीगंज अमेठी।केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं अमेठी सांसद स्मृति इरानी की प्रेरणा से उत्थान सेवा संस्थान एवं भारतीय कुश्ती संघ के तत्वाधान में अमेठी के सैनिक स्कूल परिसर कौहार में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हुआ। जहां समापन के दौरान कई राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा रहा वहीं आजादी के बाद अमेठी का पहला राष्ट्रीय खेल आयोजन सकुशल संपन्न हुआ। इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद के साथ भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल देते हुए उत्साह वर्धन किया। जहां समापन में शामिल हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री व अमेठी प्रभारी मोहसिन रजा ने कहा कि अमेठी के इतिहास में यह पहला राष्ट्रीय कुश्ती आयोजन है मोहसिन रजा ने यह भी कहा कि अल्पसंख्यकों का हित सिर्फ और सिर्फ भाजपा में ही निहित है। बताते चलें जहां राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग लिया वहीं पूरे उत्तर प्रदेश के खेल प्रेमी भी खेल का लुफ्त उठाने के लिए अमेठी पहुंचे इस दौरान मंच से अमेठी विधायक गरिमा सिंह, तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, जगदीशपुर से विधायक एवं राज्यमंत्री सुरेश पासी, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेश मसाला, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रांशु दत्त द्विवेदी ने भी मंच से संबोधित करते हुए कहा कि अमेठी की धरती पर यह पहला राष्ट्रीय कुश्ती आयोजन की प्रतियोगिता है। जो विषम परिस्थितियों में भी सफलतापूर्वक संपन्न हुई जिसमें खिलाड़ियों ने जहां अपने कौशल का प्रदर्शन किया वहीं अमेठी सहित आसपास के जनपद और उत्तर प्रदेश के खेल प्रेमियों को खेल का लुफ्त उठाने का मौका मिला और खेल को बढ़ावा देते हुए यह आयोजन खिलाड़ियों के भविष्य को निखारने का कार्य करेगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने मंच से संबोधित करते हुए सांसद एवम कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज भूषणशरण सिंह एवम अमेठी वासी आयोजक मण्डल सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता सहित टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से भारी बरसात के बीच विषम परिस्थितियों में शॉर्ट सर्किट से लाइट खराब होने के बावजूद भी खेल को संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। किसी प्रकार की खेल में कोई बाधा नहीं उत्पन्न होने पाई जिसके लिए आयोजन मंडल की टीम बधाई के पात्र हैं।

वहीं तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2021 का परिणाम इस प्रकार रहा।

फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा प्रथम स्थान पर दिल्ली द्वितीय स्थान पर महाराष्ट्र तृतीय स्थान पर रहा वहीं ग्रीको रोमन में हरियाणा प्रथम स्थान एसएससीबी द्वितीय स्थान उत्तर प्रदेश तृतीय स्थान पर रहा वहीं महिला कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश द्वितीय स्थान और दिल्ली तृतीय स्थान पर रहा। वहीं विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, कांस्य  वा रजत मेडल देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। जहां मंच से केंद्रीय मंत्री दीदी स्मृति ईरानी ने अपने संबोधन में कहा कि आज सैकड़ों महिला खिलाड़ियों की टीम के साथ महिला कोच को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देखकर हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा महिलाओं का इस तरह आगे आना देश के विकास के लिए अच्छा संकेत है। राष्ट्र के विकास में देश की आधी आबादी यानी महिलाओं का योगदान सराहनीय है और हम आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास के साथ कह रही हूं कि अगले आयोजन तक देश के विभिन्न प्रांत से आने वाले खिलाड़ियों उनकी सहयोगी टीम और प्रदेश सहित दूरदराज क्षेत्र से आए हुए लोगों को खेल के साथ-साथ भगवान श्री राम के भव्य और दिव्य मंदिर के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जहां आपसी समरसता में वृद्धि होती है वही खिलाड़ियों को अपने कौशल व प्रतिभा को दिखाने का निखारने का मौका मिलता है। जिससे खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन होता है और नए खिलाड़ियों को अवसर प्रदान होता है। इस दौरान जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी,पूर्वमंत्री विनोद सिंह सहित हजारों की संख्या में दर्शक व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार रहा

फ्री स्टाइल 61 किलोग्राम में गोल्ड सूरज महाराष्ट्र को सिल्वर मोहित हरियाणा को ब्रोंज रविंद्र एसएससीबी को ब्रोंज निखिल दिल्ली को 74 किलोग्राम में गोल्ड हरियाणा के प्रवीण को सिल्वर दिल्ली के यश को ब्रोंज राजस्थान के मोहित को ब्रोंज उत्तर प्रदेश के मोहित कुमार को

97 किलोग्राम में गोल्ड साहिल पंजाब को सिल्वर विक्की एसएससीबी को ब्रोंज आशीष दिल्ली को ब्रोंज अंकित हरियाणा को 125 किलोग्राम में गोल्ड मोहित हरियाणा को सिल्वर पुष्पेंद्र एसएससीबी को ब्रोंज अनिरुद्ध दिल्ली को ब्रोंज आदर्श महाराष्ट्र को वहीं ग्रीको रोमन फ्रीस्टाइल में 60 केजी किलोग्राम में गोल्ड विकास हरियाणा को सिल्वर विजय एसएससीबी को ब्रोंज प्रवेश दिल्ली को ब्रोंज उदित पटेल मध्य प्रदेश को 63 किलोग्राम में गोल्ड नीरज दिल्ली को सिल्वर केवल बेनीवाल हिमाचल प्रदेश को ब्रोंज अनिल हरियाणा को ब्रोंज करमजीत पंजाब को वही महिला कुश्ती में 55 किलोग्राम भार में गोल्ड अंजू हरियाणा को सिल्वर प्रियंका उत्तराखंड को ब्रोंज आरजू तोमर उत्तर प्रदेश को भ्रमण मध्य प्रदेश को 76 किलोग्राम भार में गोल्ड बिपाशा दिल्ली सिल्वर राखी हरियाणा ब्रोंज नवजोत कौर पंजाब ब्रोंज विजय श्री राजस्थान को प्राप्त हुआ।