मेहुल राठोड-संवाददाता

गुजरात मंत्रिमंडल विस्तार से पहले हुई कुछ अधिकारियों के तबादले

वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव पंकज जोशी के अलावा अवंतिका सिंह, डॉ. एम.डी. मोडिया, एन.एन. दवे बदले गए:
पंकज जोशी बने सीएम के अतिरिक्त मुख्य सचिव: अवंतिका सिंह बनीं सीएम की नई सचिव

गांधीनगर,गुजरात ता. 15:. राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए गए हैं.

वित्त विभाग के एडिशनल मुख्य सचिव पंकज जोशी को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है और मनोज कुमार दास का तबादला कर दिया गया है।
इसके अलावा मैरीटाइम बोर्ड की अवंतिका सिंह का भी तबादला कर मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर तैनात किया गया है। जब की अश्विनी कुमार का तबादला कर दिया गया है।
जब कि भरूच के कलेक्टर डॉ. एम.डी. मोडीया का तबादला कर मुख्यमंत्री कार्यालय में स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा अहमदाबाद के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर एम.एम. दवे का तबादला सचिवालय में मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी के पद पर किया गया है।

पंकज जोशी गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर कंपनी के एमडी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। जबकि मनोजकुमार दास बंदरगाह एवं परिवहन विभाग के एडी. चीफ सक्रेटरी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

पंकज जोशी बने मुख्यमंत्री के नए अतिरिक्त मुख्य सचिव, मनोज कुमार दासा की जगह आईएएस अधिकारी अवंतिका सिंह मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल के नए सचिव बने, मौजूदा अश्विनी कुमार को बदला गया:
डॉ. केडी शाह को विशेष ड्यूटी पर मुख्यमंत्री का अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि आईएएस अधिकारी एनएन दवे को विशेष ड्यूटी पर मुख्यमंत्री के अधिकारी के रूप में डीएच शाह द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है।