मेहुल राठोड-संवाददाता

 

CM भूपेन्द्र पटेल की शपथविधी के बाद कल तक हो सकती है नए मंत्रीमंडल के नामो की घोषणा, अमित शाह ने की प्रभारी भूपेन्द्र यादव के साथ बेठक|शाम को होगी नए मंत्रियों के नामों पर चर्चा, विधायको को बुलाया गया हे गांधीनगर

गांधीनगर,गुजरात भूपेन्द्र पटेल की टीम में कौन होगा? कौन जाएगा? अटकलों का सिलसिला
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार महिलाओं सहित 16 से 20 सदस्यों की हो सकती हें। कई पुराने कैबिनेट मंत्रियों को हटाए जाने की संभावना है। रूपाणी सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों की होगी कटौती, युवाओं को मिलेगी जगह,
खराब प्रदर्शन और विवाद वाले मंत्रियो को छोड़ दिया जाएगा: नए चेहरों और प्रदेश के अनुसार जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखा जाने की संभावना जताइ जा रही है।
नई कैबिनेट में नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। वहीं, ऐसी जानकारी सामने आई है कि युवाओं को पहला मौका मिलेगा। हालांकि, ऐसी खबरें भी हैं कि कुछ मंत्रियों को मौजूदा कैबिनेट से हटा दिया जाएगा। जिसमे कुछ वरिष्ठ नेता भी जाएंगे।
मौजूदा कैबिनेट के सिर्फ छह से सात सदस्यों के ही रहने की संभावना है।
नवनियुक्त मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बीच नए नामो पर चर्चा के लिए बैठक हुई है। वहीं आनंदीबेन पटेल का भी शनिवार को उत्तरप्रदेश से गुजरात पहुंचने का कार्यक्रम है।

किसके नए नाम पर लग सकती हे महोर? कोनसे चेहरे रहेंगे मंत्री पद पर यथावत?

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार आत्माराम परमार, किरीटसिंह राणा, पूर्णेश मोदी, ऋषिकेश पटेल, जीतू चौधरी, मोहन डोडिया, गजेंद्रसिंह परमार, अजमलजी ठाकोर के नाम नए मंत्री मंडल मे हो सकते है सामिल,
ओर नई कैबिनेट में मनीषाबेन वकील, संगीताबेन पाटिल, डॉ. निमाबेन आचार्य और चौरयासी की महिला विधायक के नाम चर्चा में हैं। वही जयेश रादडिया, गणपत वसावा, कुंवरजी बावलिया, जवाहर चावड़ा, जयद्रथसिंह परमार अपने पद पर यथावत रखा जा सकता है।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की नितिन पटेल, भूपेंद्रसिंह चुडासमा और विभावरीबेन दवे को मौजूदा कैबिनेट से हटाए जाने की संभावना है। ऐसी अटकलें हैं कि नितिन पटेल को राज्यपाल और भूपेंद्र सिंह को विधान सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।
जबकि कौशिक पटेल की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें हटाए जाने की संभावना है। वही सौरभ पटेल, प्रदीप सिंह जडेजा का आकार बढ़ने की उम्मीद है और नई कैबिनेट में मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी के अलावा नए चेहरों और जातिगत समीकरणों पर विचार किया जा रहा है.