प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम के अच्छे प्रदर्शन की तारीफ की  है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा बेसक ही पदक से चुके लेकिन महिला हॉकी टीम ने दर्शाया है, जहां हम अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं और नए मोर्चे बनाते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैच खत्म होने के बाद ट्वीट कर कहा कि ‘हम महिला हॉकी में पदक से बहुत कम चूक गए लेकिन यह टीम न्यू इंडिया की भावना को दर्शाती है,

उन्होंने कहा, लेकिन ‘इससे भी अहम बात यह है कि टोक्यो 2020 में उनकी सफलता भारत की युवा बेटियों को हॉकी को अपनाने और इसमें उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। मुझे भारतीय महिला हॉकी टीम पर गर्व है। ‘उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। टीम के प्रत्येक खिलाडी को साहस, कौशल और लचीलापन का आशीर्वाद प्राप्त है। भारत को इस टीम पर गर्व है।

भारतीय महिला हॉकी टीम पहले टोक्यो ओलंपिक्स में पदक जीतने से रह गई। लेकिन इस टीम ने पहले ही इतिहास रच दिया था और पहली बार खेलों के सेमीफाइनल में प्रवेश करके सभी उम्मीदों को पार कर लिया था। 4 ग्रेट ब्रिटेन, जो 2016 के रियो खेलों में स्वर्ण विजेता थे, वह मुकाबले में शीर्ष पर आए।