हिंदू धर्म के मुताबिक प्रत्येक सप्ताह में किसी न किसी देवी-देवता की पूजा- अर्चना की जाती है।  ऐसे ही शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विधि-विधान है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा बहुत ही विधि-विधान से की जाती हैं,

आपको बता दें, सावन का माह चल रहा है, जिसे हिन्दू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है। सावन के हर शुक्रवार को लक्ष्मी की पूजा से कृपा बरसती है।

व्यक्ति का जीवन माता लक्ष्मी की कृपा से वैभवशाली और समृद्धिशाली बनता है। आइये जानें शुक्रवार के दिन किन उपायों से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

मां लक्ष्मी जी के मंदिर में हर शुक्रवार को लाल रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी खुश होती हैं और धन-लाभ होता है।

मां लक्ष्मी को हर शुक्रवार को लाल चुनरी, चूड़ियां, लाल बिंदी, सिंदूर अर्पित करने से धन संबंधित सभी परेशानिया दूर होती है।