अमेठी- तहसील तिलोई के ब्लॉक तिलोई में राकेश त्रिपाठी नवनियुक्त जिला महामंत्री के आवास पर भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्य समिति की बैठक संपन्न की गई।

आपको बता दें, मुख्य अतिथि के रुप में जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित ने कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पिछले 4 साल के किए गए कार्यों का विवरण बताया व विकास कार्यों पर चर्चा की,

वहीं, कार्यक्रम के दौरान दूसरे वक्ता के रूप में राम कृष्ण भारती जिला पंचायत सदस्य ने भी मौजूदा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की, इस दौरान कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष तिलोई श्याम मूर्ति यादव, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजा फतेहपुर सुरेंद्र सिंह, जगदीश तिवारी, संजय मिश्रा, पंकज अवस्थी, बबलू मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे,