वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार की जगह वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे ने भारतीय नौसेना के उप प्रमुख का कार्यभार संभाला। आपको बता दें, अशोक कुमार आज रिटायर्ड हो गए।

सूत्रों के अनुसार, वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे 8 मार्च से एकीकृत रक्षा स्टाफ के उप प्रमुख का उत्तरदायित्व संभाल रहे थे। इससे पहले घोरमडे रक्षा मंत्रालय के एकीकृत मुख्यालय में कार्मिक सेवा नियंत्रक के रूप में काम कर चुके हैं। साथ ही पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के साथ-साथ नौसेना महानिदेशक के रूप में भी काम किया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक की पढ़ाई करने वाले वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे भारतीय नौसेना में 1 जनवरी, 1984 को शामिल हुए थे।