मोदी कैबिनेट में शामिल हुए नए मंत्रियों ने अपना पदभार संभालना शुरू कर दिया है। इस दौरान अश्विनी वैष्णव अनुराग ठाकुर  और मनसुख मंडाविया सहित कई मंत्रियों ने मंत्री के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। आपको बता दें कि हुए मोदी कैबिनेट की विस्तार में 36 नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। इनमें से 28 राज्यमंत्री हैं। और सात राज्यमंत्रियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रमोट किया गया है। इसके अतिरिक्त कैबिनेट में 15 नए चेहरों को शामिल किया गया है।

अश्विनी वैष्णव ने रेलमंत्री के अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री और अनुराग ठाकुर ने सूचना और प्रसारण मंत्री और के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इसी के साथ मनसुख अनुराग ठाकुर ने सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में कार्यभार सभाला,

वहीं, इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मिनिस्ट्री हम संभाले नहीं हैं, मिनिसट्री तो संभली हुई है। आज यहां मेरा पहला दिन है, यह मेरे लिए खुशी का पल है। मैं खुले दिमाग से काम करता हूं। मुझे अभी कुछ नहीं पता, मैं सब कुछ जांचूंगा, उन्हें समझूंगा और फिर उस पर बोलूंगा।

बता दें कि अनुराग ठाकुर को सूचना और प्रसारण के अलावा खेल मंत्रालय भी संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें, वह  पूर्व में बीसीसीआई के प्रमुख भी रह चुके हैं। सूचना और प्रसारण विभाग पहले प्रकाश जावड़ेकर के पास था, जो अब कैबिनेट से बाहर हैं। खेल मंत्रालय किरण रिजिजू के पास था, जो अब नए कैबिनेट में कानून मंत्री होंगे।

अश्विनी वैष्णव ब्यूरोक्रेट एंटरप्रेन्योर से बने राजनेता 1994-बैच के एक पूर्व आएएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 15 वर्षों से अधिक समय तक आवश्यक जिम्मेदारियों को संभाला है, उनको इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।