एक लाख की स्मेक के साथ जसपुर पुलिस की टीम ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी यूपी से स्मेक की खेप ला कर उत्तराखंड के कई जनपदों में सप्लाई करते थे। आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। जिला उधम सिंह नगर के जसपुर पुलिस द्वारा 43 ग्राम स्मेक के साथ 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।
नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस टीम द्वारा एस आई अर्जुन सिंह के नेतृत्व में अहमद नगर रॉड से 43 ग्राम स्मेक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी खुर्शीद ओर इरफान जसपुर के रहने वाले है। जो उत्तराखण्ड के कई जनपदों में स्मेक की सप्लाई करते थे। पकड़ी गई स्मेक की कीमत अंतरास्ट्रीय बाजार में 1 लाख रुपये से अधिक आकि जा रही है। कल देर सायं पुलिस की टीम को सूचना मिली थी | आरोपियों के साथ 400 ग्राम स्मेक की डीलिंग की जा रही थी। वही जसपुर कोतवाल जगदीश देउपा का कहना है की 43 ग्राम स्मेक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं | लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही पिछले 10 दिनों में 72 ग्राम स्मेक के साथ 4 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है |