झाबुआ अलीराजपुर की तेज तर्राट कांग्रेस महिला नेत्री सुश्री कलावती भूरिया कोरोना से जंग हार गई। इंदौर के शेल्वी हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उनका आज दुखद निधन हो गया। सरल स्वभाव की सुश्री भूरिया की राजनीति में एक अलग ही पहचान थी। उनके नही होने से कांग्रेस को एक बड़ी शती हुई है। उनके समर्थकों में काफी दुख का माहौल है।
