हरविंदर सिंह संधू की नेतृत्व में के.डी. भंडारी व राकेश राठौर ने सक्रिय सदस्यता संबंधी की समीक्षा बैठक।

अमृतसर, पंजाब। भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा अमृतसर की संगठनात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस ला खन्ना स्मारक में आयोजित हुई, जिसमें भाजपा अमृतसर के कोर गुप सदस्यों, विधानसभा इन्चार्जों, जिला टीम के सदस्यों, मंडलों के रिटर्निंग अधिकारीयों, मंडल अध्यक्षों, भाजपा के चुनाव चिन्ह पर निगम चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों आदि ने भाग लिया। इस बैठक में भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव राकेश राठौर, भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष व अमृतसर प्रभारी के.डी. भंडारी व पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक विशेष रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रिय सदस्यों संबंधी विस्तृत जानकारी हासिल की तथा जरुरी दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश पदाधिकारियों के बैठक स्थल पर पहुँचने पर हरविंदर सिंह संधू ने अपने पदाधिकारियों के साथ पुष्पगुच्छ व दोशाला देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंच पर उनके साथ प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, बख्शी राम अरोड़ा, राकेश गिल, अजयबीर पाल सिंह रंधावा, परमजीत सिंह बतरा, मीनू सहगल, जसपाल सिंह शंटू आदि उपस्थित थे।

के.डी. भंडारी ने अपने संबोधन में कहा कि हर मंडल में बूथ स्तर पर दो एक्टिव सदस्य होना अनिवार्य है। अब तक अमृतसर से 40,000 से अधिक लोग भाजपा के सदस्य बन चुके हैं, जो कि काफी सराहनीय है। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि वह केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ें तथा संगठन को और मजबूत करें, ताकि पार्टी द्वारा 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य पूरा हो सके। राकेश राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा में संगठन का चुनाव हर तीन वर्ष बाद होता है। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ संगठन के पदाधिकारी चुनाव प्रकिया के माध्यम से चुने जाते हैं। एक चाय बेचने वाला व्यक्ति नरेंदर मोदी के देश का प्रधानमंत्री बनने का उदहारण देते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ कोई भी सदस्य पार्टी के शीर्ष पद तक पहुँच सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा पहले सदस्यता अभियान चलाया गया, जो कि बहुत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसके लिए सभी कार्यकर्त्ताओं का आभार। अब बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र इंचार्ज, मंडल अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष तक के चुनाव जारी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सविधान के अनुसार एक्टिव सदस्य ही भाजपा के किसी भी पद का चुनाव लड़ सकता है। 
इस अवसर पर पार्षद गौरव गिल, पार्षद कृति अरोड़ा, पार्षद अमन ऐरी, पार्षद विकास गिल, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, मंजीत कौर थिंद, मनीष शूर, शक्ति कल्याण, मंडल अध्यक्ष किशोर रैना, अमित अबरोल, मोनू महाजन, रोमी चोपड़ा, टहल सिंह, रमन राठौर, सुधीर अरोड़ा, वरिंदर सिंह स्वीटी, राकेश महाजन, गुरप्रीत सिंह राजा, कुलवंत सिंह बेदी, मोहित वर्मा, गौरव भंडारी, अमित महाजन, राजीव अरोड़ा, नीरज राजपूत आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
विक्रम शर्मा
अमृतसर, पंजाब, ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7