लौकी के लड्डू

सामग्री:-

2 कप कसी लौकी
1 कप चीनी
1 टेबल स्पून घी
1 कप मिल्क पाउडर
2 3 बूँद हरा रंग
थोड़ा नारियल का बुरादा

कुकिंग निर्देश:-

एक कड़ाही में कसी लौकी को डालकर हल्के हाथ से चलाएं और ढक कर 10 मिनट के लिए पकाएं| 10 मिनट बाद फिर से चलकर 10 मिनट के लिए ढक दें| अब घी डालकर अच्छे से मिलाएं| अब चीनी और हरा रंग डालें और मिला दें| अब मिल्क पाउडर डालकर मिलाएं और 2 मिनट भूनें गैस बंद कर दें| ठंडा होने पर लड्डू बना लें और नारियल क बुरादे में लपेट लें| लौकी के लड्डू तैयार हैं|

Curd’s Suger Kitchen by Chef Srenu

WhatsApp
9936513737