गुड़ गोंद लड्डू

सामग्री:-

400 ग्राम गेहूं का मोटा आटा
1/2 कप बेसन
400 ग्राम गुड
4-5 चम्मच पानी
300 ग्राम घी
मेवे :-
50-50 ग्राम गोंद, बादाम, काजू, अख़रोट, किशमिश
25 ग्राम पिस्ता, मखाने, अजवाइन,
20 ग्राम नारियल बुरादा या कद्दूकस किया हुआ
10-10 ग्राम इलायची,तरबूज बीज, पम्पकिन बीज,सन्फ्लोअर बीज, खसखस दाने
5 ग्राम काली मिर्च

बनाने की विधि:- 

1 बड़ा चम्मच घी गरम कर उसमे गोंद को अच्छी तरह से फुला ले। फिर उसको अलग प्लेट में निकाल ले। बादाम भी उसी घी में भून लें। काजू, अख़रोट, पिस्ता को भी तल ले। सभी चीजों को भीनी भीनी खुशबू आने तक भूने। किशमिश को भी घी में फुला ले। मखाने भी घी में अच्छे से भून कर अलग प्लेट मे निकाल ले। किशमिश को भी घी में फुला ले। मखाने भी घी में अच्छे से भून कर अलग प्लेट मे निकाल ले। गोंद को एक बड़ी परात में निकाल ले। अब बादाम, काजू, अख़रोट, पिस्ता को हल्का मिक्सर जार में दरदरा पीस कर उसी परात में निकाल ले। मखाने भी पीस कर परात में डाल ले। मेरे पास केरल की हरी काली मिर्च थी। मैंने उसी को घी में भूनकर प्लेट में निकाल लिया है। अब सनफ्लोअर के बीज, पम्पकिन के बीज, तरबूज के बीज सभी को भून लिया। साथ ही खसखस के दाने भी कुछ देर भून कर अलग प्लेट में निकाल लिया है। नारियल का बुरादा भी उसी कढ़ाई में शेक ले। हरी इलायची के बीज निकाल कर उसको भी उसी कढ़ाही में गरम कर ले। अजवाइन के दरदरे पाउडर को भी घी में भून लें। बेसन को घी में मंदी आंच में भून लें फिर आटा भी थोड़ा और घी डालकर लगातार चलाते हुए मंदी आंच पर भून लें। जब आटा हल्का हो जाए, रंग गहरा सुनहरी हो जाए तब गैस बंद कर के अलग थाल में खाली कर ले। कढ़ाही में पानी डालकर गुड़ डाल दे और मिलाले। एक तार की चाशनी बनने तक लगातार हिलाते रहे। फिर गैस बंद करके चाशनी भुने हुए आटे में डाल ले। भूने हुए सूखे मेवे भी सब मिला दे। आटा, चाशनी, सूखे मेवे सब अच्छी तरह स्पटुला से मिला ले। हाथ लगाने लायक ठंडा हो जाए तो थोड़ा आटा लेकर दोनों हाथो से दबाते हुए लड्डू बना ले। सभी लड्डू इसी तरह से बना ले। ठंडे होने पर सभी लड्डू हवाबंद डिब्बे में रख ले और सर्दी में इनका आनंद ले। खाते समय इनको माइक्रोवेव या किसी बर्तन में हल्का सा गर्म कर ले इससे स्वाद और बढ़ जाएगा।

Curd’s Suger Kitchen by Chef Srenu

WhatsApp
9936513737