सैकड़ों लोगों में उपस्थिति में मनाया गया सकुशल सम्पन्न हुआ दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाजियाबाद। दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के अंतर्गत 15 जून से 21 जून तक मनाए जाने वाले योग सप्ताह के सातवें या अन्तिम दिवस पर 21 जून को कविनगर, रामलीला ग्राउण्ड, गाजियाबाद में जिला प्रशासन द्वारा वृहद योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील कुमार शर्मा, विधायक, साहिबाबाद एवं कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, अतिविशिष्ठ ​अतिथि अतुल गर्ग, सांसद गाजियाबाद—12, विशिष्ठ अतिथि अमृत अभिजात प्रमुख सचिव नगर विकास रहें। मुख्य अतिथि, अ​तिविशिष्ठ ​अतिथि, विशिष्ठ अतिथि, जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, एडीएम सिटी गम्भीर सिंह, जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तवा, डॉ.अशोक राना क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी, प्रसिद्ध एवं ख्यातिलब्ध योगाचार्य यश पाराशर, ललित जायसवाल चीफ वार्डन सिविल डिफेंस सहित अन्य गणमान्यों द्वार द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। आयुर्वेद विभाग, गाजियाबाद एवं जिला प्रशासन गाजियाबाद, सिविल डिफेंस गाजियाबाद द्वारा मंचासीन अतिथियों सहित अन्य गणमान्यों एवं योगा टीमों को प्रतीक चिन्ह, पटका सहित अन्य के माध्यम से सम्मानित किया गया। तदोपरांत मुख्य अतिथि सुनील कुमार शर्मा, विधायक साहिबाबाद एवं कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, अतिविशिष्ठ ​अतिथि अतुल गर्ग, सांसद गाजियाबाद—12 और जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा उपस्थित लोगों को योगा के बारे में विस्तृत जानकारी दी और ओजस्वी सम्बोधन के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम शुरू हुआ।
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय मनीषियों द्वारा हमें अनमोल धरोहर के रूप में योग दिया है। हमारे लिए गर्व की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से आज पूरे विश्व में योगा ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जिससे भारतीय संस्कृति को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। हम सभी ने योग को बेहद सरल भाव से लिया है, हमारे लिए जरूरी है कि हम योग की महत्वता को समझे और दैनिक जीवन में लाये। योगा दिवस केवल आसन और प्राणायाम का दिवस ही नहीं है अपितु यह हमारी पूरी जिन्दगी को सुरक्षित करने का दिन है। योग के आठ अंग हैं। यदि हम अष्टांग योग धीरे—धीरे अपने जीवन में उतारते हैं तो हम निरोगी हो सकते हैं। इसके साथ ​ही जिलाधिकारी द्वारा योग से सम्बंधित अत्यन्त महत्वपूर्ण जानकारी उपस्थित लोगों को मंच के माध्यम से दी गयी। मुख्य अतिथि सुनील कुमार शर्मा, विधायक, साहिबाबाद एवं कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग हमारी संस्कृति की एक अनमोल धरोहर है जिससे पूरी दुनिया में शांति और मानवता की स्थापना की जा सकती है। योग के माध्यम से वर्तमान वैश्विक चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। क्योंकि योग हमारे मन की विभिन्न विकृतियों को दूर करने, शारीरिक क्षमता बढ़ाने एवं सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने में उपयोगी है। अतिविशिष्ठ ​अतिथि अतुल गर्ग सांसद गाजियाबाद—12, ने अपने उद्बोधन में कहा कि शारीरिक अस्वस्थता योग के माध्यम से दूर की जा सकती है, हम सभी को योग करना अपनी दिनचर्या का अंग बनाना चाहिए। माननीय सांसद के सम्बोधन के पश्चात सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक योगाचार्य द्वारा योगाभ्यास कराया गया। उसके उपरान्त वर्चुवल माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी का सम्बोधन सुना गया। कार्यक्रम को सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने सफल बनाया। कार्यक्रम में मंच संचालन पूनम शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम मुख्य रूप से ​सीएमओ गाजियाबाद, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम एफ/आर, अपर नगर आयुक्त, जिला पूर्ति अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, अनिल अग्रवाल सिविल डिफेंस, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव राज शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7