जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया

गाजियाबाद। जिला कारागार, डासना का जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिह द्वारा मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने देखा कि जेल में साफ—सफाई, स्वच्छता, पेयजल एवं मौसम अनुकुल वातावरण है। उन्होने जेल अ​धीक्षक आलोक सिंह को निर्देशित किया जेल में कैदियों से मिलने वाले उनके परिजनों को निर्देशित किया जाए कि जेल के अन्दर पॉलीथीन, प्रति​बंधित प्लास्टिक सहित अन्य प्रति​बंधित वस्तुएं ना लायी जाये। इसके साथ ​ही बीमार कैदियों का समय से उपचार करवाया जाये और इस बात का ध्यान रखा जाए कि जो सही मायने में अस्पताल में भर्ती कराने की​ स्थिति में हो उसी को भर्ती करवाया जाए। इसके साथ ही बढ़ते तापमान को देखते हुए कैदियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाये। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी गम्भीर सिंह सहित अन्य पुलिस ​अधिकारी भी मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7