मसूरी में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर

उत्तराखंड। मसूरी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है जिसको लेकर भाजपा नेताओं द्वारा शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर प्रवास कर लोगों को भाजपा की रीति नीति और भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है। मसूरी में पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल के नेतृत्व में मसूरी के काले स्कूल में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की सरकार की कई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया वहीं सभी से भाजपा के प्रत्याशियों को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की गई। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अबकी बार 400 पर के नारे के साथ 2024 के चुनाव में है और इस नारे को जनता के सहयोग से साकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में देश को अग्रिम पंक्तियों में खड़ा कर दिया गया है वहीं कई जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत देश का विकाषिल देष बनाने की ओर अग्रसर किया गया है। वही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कई ऐतिहासिक फैसले लेकर प्रदेश को प्रगति की ओर अग्रसर किया गया है वहीं प्रदेष में यूसीसी लागू कर उत्तराखंड को यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनाया है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी द्वारा के नेतृत्व में प्रदेश चौमुखी विकास कर रहा है वहीं क्षेत्र के विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के द्वारा भी क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है जिसका लाभ आगामी लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा इस बार 2024 लोकसभा चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम होंगे उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट बनेगे।

उत्तराखंड, ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7