गस्ती बैंड के पास भूस्खलन से 15 घंटे बाधित रहा राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए

उत्तराखंड। मसूरी के पास टिहरी जनपद के जौनपुर ब्लॉक के अंतर्गत त्यूनी मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए में गस्ती बैंड के पास रात्रि के समय पहाड़ी के भूस्खलन होने के कारण मार्ग बंद हो गया वह करीब 15 घंटे के बाद मार्ग को खोला गया। भूस्खलन के बाद बंद हुए मार्ग के दोनो ओर वहानों की लम्बी कतार लग गई वह रात होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। कैम्पटी पुलिस और डायल 112 प्रभारी रामवीर सिंह के नेतृत्व में जेसीबी के माध्यम से 15 घंटे बाद यातायात सुचारू किया गया भूस्खलन आने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को हुई रात के समय मार्ग बंद होने से कई वाहन फंस गए थे। आपको बता दें कि एनएच 707 ए मार्ग में किलोमीटर 139 में पिछले दो वर्षों से भू धसाव होने के कारण कई बार मार्ग बंद हो गया है जिससे लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पडता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए के अधिकारियों को इस बारे में कई बार अवगत कराया गया है लेकिन उसके बावजूद भी अब तक इस स्थान का ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है जिससे कभी भी जान माल का खतरा हो सकता है वही लोगों का कहना है कि गई बार विभाग को भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट के लिये कहा गया परन्तु लापरवाह अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है व बरसात के समय यह स्थान बहुत खतरनाक हो जाता है ऐसे में विभाग को समय रहते इस स्थान का ट्रीटमेंट नहीं किया तो बडी दुर्घटना हो सकती है जिससे लोगों में विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भारी आक्रोष व्याप्त है। थाना अध्यक्ष कैंपटी अमित शर्मा ने बताया कि मार्ग बंद होने की सूचना मिलने के बाद वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे वह जेसी मशीन के माध्यम से सडक पर आये मलवे का साफ कराया गया। उन्होने कहा कि पहाडी का एक बडा हिस्सा दरक का टूट गया था जिस वजह से मार्ग पर आये भारी मात्रा में मलबे को हटाने में समय लग गया वह मार्ग को करीब 15 घंटे के बाद यातायात के लिये खोला गया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

उत्तराखंड, ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7