लायंस क्लब गाजियाबाद एकता द्वारा 22वां शिल्प ग्राम मेला 2023 समापन बड़े ही धूमधाम से हुआ।

गाजियाबाद। गाजियाबाद स्थित राजनगर रामलीला मैदान में लायंस क्लब ग़ाज़ियाबाद एकता द्वारा 22 वां शिल्प ग्राम मेला 2023 का समापन बड़े ही धूमधाम से हुआ। शिल्प ग्राम मेले का आयोजन 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ही था। 22 वां शिल्प ग्राम मेला 2023 की शुरुआत जितनी धमाकेदार थी। उसी तरह मेले का समापन भी बहुत ही धूमधाम से हुआ। 22 वां शिल्प ग्राम मेला 2023 जनता की उपस्थिति बाकी के वर्षों से बहुत ज्यादा रही। लोगों ने मेले में खूब खरीदारी की। साथ ही साथ मेले में लगे व्यंजनों का भी खूब लुफ्त लिया। मेले में कई तरह के स्टाल भी लगाए गए थे। कई राज्यों से हस्त शिल्प कलाकरों ने अपने स्टाल भी लगाए। परिधान, हेल्थ , खिलौने, सजावट और अन्य कई प्रकार के स्टाल भी थे।

22 वां शिल्प ग्राम मेला 2023 में कई तरह की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस, करवा चौथ क्वीन, हेल्दी फूड कुकिंग, बेबी शो, डांस, चित्रकला, फैशन शो और गोलगप्पे खाओ आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सभी प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। शिल्प ग्राम मेले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। लायंस क्लब ग़ाज़ियाबाद एकता द्वारा कई वर्षों से शिल्प ग्राम मेले का आयोजन किया जा रहा हैं।

 

इस अवसर पर क्लब की जोनल लां अनीता तलवार,चेयर पर्सन लां प्रीति सक्सेना, अध्यक्षा लां दीपिका असीजा, सचिव लां मोनिका गर्ग , कोषाध्यक्ष लां विजय लक्ष्मी शर्मा, पीआरओ लां वंदना राठी और लां रश्मि अग्रवाल के साथ-साथ सभी सम्मानित सदस्यों ने पूरी लगन के साथ मेले को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7