दिवाली पुजा विधि विशेष

दिवाली का पर्व 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। ये पर्व धनतेरस के साथ आरंभ हो जाता है। जो 5 दिनों तक चलते हुए भाई दूज को समाप्त होता है। दिवाली के पर्व को अंधकार पर प्रकाश की विजय के रूप में मनाते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ गणेश की जी विधिवत पूजा की जाती है। दिवाली के दिन कौन से 5 उपाय करना होगा लाभकारी।
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी गणेश जी की नई मूर्ति स्थापित करने के साथ-साथ गणेश-लक्ष्मी यंत्र की स्थापना कर सकते हैं। समृद्धि और बुद्धि के देवता भगवान गणेश को माना जाता है इसकी साथ ही धन-ऐश्वर्य और भाग्य की देवी मां लक्ष्मी है। ऐसे में दिवाली के दिन इस जादुई यंत्र को घर में स्थापित करने से आपकी आय, लाभ, धन और भाग्य दोगुनी हो सकती है। इसलिए विधि-विधान से इस यंत्र की स्थापना करें
देवी लक्ष्मी को गन्ना चढ़ाने से धन आकर्षित होता है। ऐसा करने से वित्तीय समस्या से छुटकारा मिल जाता है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
महालक्ष्मी मंत्र:- ॐ श्रीं लक्षेम महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।
कौड़ियां .दिवाली से पहले ही 11 या फिर 21 कौड़ियां ले आएं। इसके बाद इन्हें एक लाल कपड़े में बांध दें। दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के दौरान इन कौड़ियों को पूजा स्थान पर रखना चाहिए। विधिवत पूजा करने के बाद इन कौड़ियों को अपनी तिजोरी, अलमारी या फिर घर रखने वाले स्थान में रख दें। इन कौड़ियों को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से ना सिर्फ देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है, बल्कि भगवान कुबेर भी प्रसन्न होते हैं।

ज्योतिष वैदिका
व्हाट्सएप नंबर:- 8127722837

infoteller2022@gmail.com