धनतेरस विशेष

कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस साल यह खास पर्व 10 नवंबर दिन शुक्रवार को किया जाएगा। सनातन धर्म में धनतेरस के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन बर्तन या घर के अन्य सामानों को खरीदना लाभप्रद होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से संपत्ति में तेरह गुना की वृद्धि होती है। तो आइए जानते हैं धनतेरस पर खरीदारी और पूजा का शुभ मुहुर्त क्या हैं।
धनतेरस पर कब करें खरीदारी?
धनतेरस पर सोने -चांदी, बर्तन, झाड़ू या घर का कोई भी सामान खरीदने वले हैं। तो 10 नवंबर को दोपहर 2:35 बजे से शाम 6: 40 बजे तक आप खरीद सकते हैं। अगर आप इस दिन खरीदारी न कर पाएं तो आप 11 नवंबर को दोपहर 1:57 बजे तक खरीद सकते हैं। इसके बाद त्रयोदशी तिथि समाप्त हो जाएगी।
नमक जरूर खरीदना चाहिए। ऐसा करना शुभ होता है। नमक खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आपके घर में सुख-समृद्धि और जीवन खुशहाल बना रहता है। धनतेरस के दिन नमक का एक पैकेट जरूर खरीदें। नमक आप खुद के पैसों से खरीदें। किसी से उधार या कर्च लेकर न खरीदें। किसी से नमक मांग कर ना लाएं। लाए हुए नए नमक को ही खाना बनाने के दौरान इस्तेमाल करें। इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इस नमक को पानी में डालकर पोछा लगाएं, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं। दुख-दर्द, दरिद्रता आदि समाप्त होती है।

ज्योतिष वैदिका
व्हाट्सएप नंबर:- 8127722837

infoteller2022@gmail.com