लायंस क्लब गाजियाबाद एकता द्वारा 22वां शिल्प ग्राम मेला 2023 का तीसरा दिन करवा चौथ के नाम रहा

गाजियाबाद। गाजियाबाद स्थित राजनगर रामलीला मैदान में लायंस क्लब ग़ाज़ियाबाद एकता द्वारा 22 वां शिल्प ग्राम मेला 2023 का आयोजन किया जा रहा हैं। शिल्प ग्राम मेले का आयोजन 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक है। शिल्प ग्राम मेले का तीसरा दिन करवा चौथ त्यौहार के नाम रहा। करवा चौथ के त्यौहार पर मेले में सामूहिक करवा चौथ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर करवा चौथ क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पहला स्थान मीना सोनी, दूसरा स्थान शिल्पा जैन और तीस्ता स्थान शिखा अरोरा ने पाया। कत्थक नृत्य का भी आयोजन किया गया था। साथ ही इस मोके पर सारेगामा लिटिल फेम आरोही सोनी ने अपने आवाज़ जा जादू बिखेरा। आरोही की मवज ने वहां मौजूद श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। लायंस क्लब ग़ाज़ियाबाद एकता द्वारा कई वर्षों से साल शिल्प ग्राम मेले का आयोजन किया जा रहा हैं।
इस अवसर पर क्लब की जोनल लां अनीता तलवार,चेयर पर्सन लां प्रीति सक्सेना, अध्यक्षा लां दीपिका असीजा, सचिव लां मोनिका गर्ग , कोषाध्यक्ष लां विजय लक्ष्मी शर्मा, पीआरओ लां वंदना राठी और लां रश्मि अग्रवाल के साथ-साथ सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहें।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7