सपा प्रत्याशी पूनम यादव को सिहानी गेट व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भारी मतों को जिताने का दिलाया भरोसा

गाजियाबाद। बुधवार को सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव को सिहानी गेट व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व ब्राह्मण एकता दल ने अपना समर्थन देते हुए उन्हें भारी मतों को जिताने का भरोसा दिलाया। सिहानी गेट व्यापार मंडल व सिहानी गेट व्यापार युवा मंडल के पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से पत्र लिखकर सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव को समर्थन दिया। व्यापारियों ने कहा कि वे तन, मन और धन से सपा प्रत्याशी पूनम यादव को जिताने का काम करेंगे।

सपा प्रत्याशी पूनम यादव को समर्थन देने वालों में सिहानी गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुराग गर्ग, महामंत्री प्रदीप गर्ग, उपाध्यक्ष दिनेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश विज, मंत्री सोनू बंसल, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, कजरी गर्ग, अशोक पाहवा, हर्ष छाबड़ा, आर केसरवानी, ब्रजमोहन, रामकुमार, आलोक गर्ग आदि हैं। उधर सिहानी गेट युवा व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष विकास नागपाल उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पवन जिंदल, अंकुर गर्ग, कोषाध्यक्ष आशु गर्ग, करन विज़, बंटी गर्ग, मनीष गर्ग मोनू अग्रवाल, नीरज गर्ग, दीपक बंसल, गोपाल बंसल, मनीष बंसल, हरीश आदि हैं।

उधर ब्राह्मण एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यम शर्मा ने पत्र लिखकर गाजियाबाद के विकास के लिए सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण एकता दल के पदाधिकारी पूनम यादव के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से जिताने का काम करेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत24×7