प्रचार में बाधक बनी बारिश भी नहीं रोक पाई सुनीता दयाल के कदम।

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव के लिए किस्मत आजमा रहे महापौर व पार्षद प्रत्याशी सोमवार को हुई तेज बारिश में जहां अपने कार्यालयों में बैठ गए वहीं भाजपा महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल भरी बरसात में भी प्रचार में जुटी रहीं। बुलंद हौसलों से लबरेज प्रत्याशी सुनीता दयाल के कदमो को भारी बारिश भी नहीं रोक पाई। अपने समर्थकों के साथ छतरी के सहारे उन्होंने डोर टू डोर जाकर मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। प्रचार व वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन के साथ खुद के लिए वोट मांगे। उन्होंने जनता को भरोसा दिया कि मेयर बनने पर वह निगम को पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त कर एक पारदर्शी तीसरी सरकार देंगी। शहर की स्वच्छता के लिए सीवरेज सिस्टम को और अधिक गतिशील बनाएंगी तथा महानगर की प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करेंगी। उन्होंने कहा सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है जिस पर हमारे सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री वी के सिंह लगातार प्रयत्नशील है वह है गंगाजल की आपूर्ति निगम की सरकार बनते ही सबसे पहले महानगर खासकर लाइनपार की जनता को शुद्ध पीने के पानी के लिए गंगाजल की आपूर्ति करना सुनिश्चित किया जाएगा। मंगलवार को भाजपा महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने दोपहर तक विभिन्न वार्डो में धुआंधार जनसम्पर्क कर जनता से वोट मांगे। जहां जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिला। उनके साथ तमाम भाजपा महिला पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत24×7