गाजियाबाद लाइनपार क्षेत्र में डिग्री कॉलेज बनाने का प्रयास करुँगी – सुनीता दयाल

गाजियाबाद। वार्ड 58 शिवपुरी मैं मेयर प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी सुनीता दयाल जी का भव्य स्वागत किया गया और एक सभा का आयोजन पार्षद प्रत्याशी देवनारायण शर्मा जी के समर्थन में किया गया। वार्ड 58 की जनता को संबोधित करते हुए मेयर प्रत्याशी ने कहा कि मैं आपसे वादे नहीं करूंगी। मैं आपको कार्य करके दिखाऊंगी विजयनगर क्षेत्र की बहुत सी समस्याएं हैं। जोकि जल्द से जल्द दूर की जाएंगी उन्होंने यह भी कहा लाइनपार क्षेत्र में कोई भी डिग्री कॉलेज नहीं है। परंतु यहां पर एल एम सी की जगह है मैं उसको डिग्री कॉलेज बनाने के लिए प्रयासरत करूंगी।

इस सभा में बैठे सभी वर्गों का सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने बिना भेदभाव के किया है चाहे वह मुस्लिम हो हिंदू हो या किसी भी जाति वर्ग विशेष का हो सभी को सम्मान भारतीय जनता पार्टी में किया है। सभा में आई बहुत से मुस्लिम भाइयों ने बहन सुनीता दयाल जी को आशीर्वाद दिया और हार्दिक शुभकामनाएं दी। सुनीता दयाल जी ने कहा आप लोगों का प्यार सम्मान जो मुझे वार्ड 58 में आकर मिला है और यहां की जनता ने जितना उत्साह और प्यार दिया है इतनी प्यार से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवनारायण शर्मा को भारी बहुमत से विजई बनाएं और योगी मोदी को विजई बनाएं क्योंकि लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज इसी नगर निगम निकाय चुनाव से ही शुरुआत होगी। वार्ड 58 की जनता ने मेयर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीतने का आशीर्वाद दिया। इस सभा में मुख्य तौर से विजय नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी , महामंत्री रोहित पंडित ,मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष अरुण सिंह, पूर्व महानगर महामंत्री जितेंद्र त्रिवेदी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गगन शर्मा ,मंडल मंत्री आदित्य शर्मा , मनोज शर्मा सेक्टर संयोजक, सुखपाल सिंह विश्वकर्मा, देवा जी दुग्गल ,श्री चंद मास्टर जी सरोज यादव ,रामनिवास यादव, शकील अहमद, तुलसी शर्मा ,बंटू शर्मा पूर्व प्रत्याशी पवन शर्मा ,शंभू शर्मा, मुकेश शर्मा ,संजय प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति ,शकील भाई, इकराम, रिजवान खलील ,बबलू शर्मा, जितेंद्र शर्मा ,मनोज शर्मा, भूरे शर्मा ,पवन शर्मा ,ललित शर्मा ,राम अवतार शर्मा, सुभाष शर्मा, रवि दत्त शर्मा, एडवोकेट शिवकुमार ,वार्ड अध्यक्ष रविंद्र गोला, सगीर, अहमद, मुख्तार ,महेश शर्मा, दिनेश शर्मा, जमशेद अली ,सुरेश सारस्वत , राजीव दिवाकर मीडिया प्रभारी विजय नगर मंडल और सैकड़ों की संख्या में वार्ड की जनता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत24×7