अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान श्री परशुराम का प्राकट्य दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया।

गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की महानगर एवं जनपद इकाई की बैठक में भगवान श्री परशुराम का प्राकट्य दिवस नंदग्राम स्थित जेकेजी स्कूल में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्राकट्य दिवस समारोह का उद्धघाटन मुख्य अतिथि संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पं पीताम्बर शर्मा , विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं जे के गौड , राष्ट्रीय महामंत्री पं हरी ओम शर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बिशन कौशिक ने किया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं पीताम्बर शर्मा ने इस अवसर पर बताया कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम ने धर्म की रक्षा और अधर्मियों के नाश के लिए ही धरती पर जन्म लिया था। इस बार भगवान श्री परशुराम का अवतरण दिवस दिवाली पर्व की भांति बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता हैं। रात्रि में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के बाद दीप भी जलाए जाएंगे।

अध्यक्ष पं पीताम्बर शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम के अवतरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। आज ब्राह्मण समाज एकजुट होकर समाज हित के लिए अनेक कार्य कर रहा हैं। इस अवसर पर समारोह में हजारों कि संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाग लिया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की महानगर एवं जनपद इकाई संस्था के जिलाध्यक्ष पं जयनंद शर्मा , जनपद महामंत्री पं
सुभाष शर्मा , महानगर मंत्री पं विजय भारद्वाज , पं राजेंद्र प्रसाद , जनपद महामंत्री पं आदेश शर्मा , पं संदीप शर्मा , महानगर महामंत्री पं राजेंद्र शर्मा , अध्यक्ष पं नितिन शर्मा , महामंत्री ट्रांस हिडन पं आशुतोष शर्मा , पं परमानन्द गौड एडवोकेट , उपाध्यक्ष पं अमित गौड , महानगर महामंत्री पं सुभाष शर्मा , कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा , संगठन महामंत्री संजय शर्मा , उपाध्यक्ष डॉ शिवराम सारस्वत , पं आकाश शर्मा , पं मदन शर्मा , पं विजय शर्मा , पं देवदत्त शर्मा , पं देवेंद्र शर्मा , पं रुपेश शर्मा , पं अमित शर्मा आदि मौजूद रहें।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत24×7