कैसा होगा “10 अप्रैल से 16 अप्रैल 2023” तक आपका साप्ताहिक “राशिफल”

जाने क्या कहते हैं आपके “सितारे” 

मेष राशि :-

इस सप्ताह धैर्य से कार्य करने की आवश्यकता है। किसी भी कार्य में शीघ्रता नुकसानदायक साबित हो सकती है। सप्ताह के प्रारंभ में सेहत और संबंधों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। किसी से बहुत ज्यादा अपेक्षा करने पर उपेक्षा की स्थिति आ सकती है। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करते समय अपने शुभचिंतकों एवं विशेषज्ञ की राय लेना ना भूलें। विदेश से जुड़े कार्य करने वाले लोगों को अपेक्षित लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम सबंधों में मजबूती आयेगी। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। खान-पान संबंधी चीजों का ख्याल रखें।

 वृषभ राशि :-

सप्ताह के प्रारंभ में मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। पूर्व में किए गए निवेश से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। भूमि और भवन के क्रय-विक्रय से लाभ के योग बनेंगे। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रयास सफल होंगे। लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के भी योग हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेंगी। सत्ता पक्ष से लाभ की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। युवाओं का समय मौज मस्ती में बीतेगा। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने पर परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा।

 मिथुन राशि :-

सप्ताह के प्रारंभ में मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। पूर्व में किए गए निवेश से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। भूमि और भवन के क्रय-विक्रय से लाभ के योग बनेंगे। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रयास सफल होंगे। लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के भी योग हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेंगी। सत्ता पक्ष से लाभ की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। युवाओं का समय मौज मस्ती में बीतेगा। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने पर परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा।

 कर्क राशि :-

इस सप्ताह आधी छोड़ सारी को धावे, आधी मिले न सारी पावे की कहावत को याद रखना होगा। इस सप्ताह आपका मन किसी एक कार्य को करने पर नहीं टिकेगा। जिससे आपके द्वारा किए प्रयासों में सफलता के बहुत कम योग बनेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। घरेलू समस्याओं को सुलझाते समय वाद-विवाद की जगह संवाद से काम लें और स्वजनों की भावनाओं की उपेक्षा बिल्कुल न करें। कठिन समय में जीवनसाथी और लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी बड़े प्रोजेक्ट पर धन निवेश करने से पहले शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। इस सप्ताह लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करने से बचें और अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। मन को एकाग्र रखने के लिए ध्यान एवं योग का सहारा लें।

 सिंह राशि :-

यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है, लेकिन इस भूलकर भी जोश में आकर होश खोने की कोशिश न करें, अन्यथा आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। इष्ट-मित्रों और प्रिय व्यक्तियों के साथ हास-परिहास करते समय भी मर्यादा का ख्याल रखें और भूलकर भी किसी का अपमान न करें, अन्यथा बने बनाए संबंध में दरार आ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में किसी भी कार्य को सूझबूझ के साथ कार्य करने पर सफलता का प्रतिशत बढ़ा हुआ मिलेगा। इस दौरान लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलने से आप राहत की सांस लेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यदि आप किस को प्रपोज करने की सोच रहे थे तो संभवत: आपकी बात बन जाए।

कन्या राशि :-

इस सप्ताह अपने कार्य पर विशेष रूप से फोकस करने की आवश्यकता है। इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि कोई तीसरी निगाह है, जो आप पर नजर बनाए हुए है। कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहें और जिम्मेदारियों को पूर्ण रूप से निर्वहन करें। कागज संबंधी कोई भी कार्य बड़ी सावधानी के साथ करें, अन्यथा एक छोटी सी गलती आपको काफी भारी पड़ सकती है। छोटे कारोबारियों के मुकाबले बड़े कारोबारियों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता सता सकती है। सांस और पेट संबंधी समस्याओं को बिल्कुल भी इग्नोर न करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

 तुला राशि :-

किसी खास डील के होने के इंतजार में थे तो वह इस सप्ताह के भीतर फाइनल हो जायेगी। व्यापार में विस्तार हेतु की गई यात्रा सफल होगी। किसी मांगलिक अवसर पर शामिल होने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़ी किसी उपलब्धि से समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी देव या तीर्थ स्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में मानसिक पलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।

 वृश्चिक राशि :-

सप्ताह के प्रारंभ में ही नई योजनाओं पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स ओर जूनियर्स दोनों का सहयोग मिलेगा। सत्ता पक्ष से सम्मान और लाभ दोनों की प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी मनोरंजक स्थान की यात्रा भी संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रियजन से मुलाकात संभव है। इस दौरान परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंध हो या फिर दांपत्य जीवन अपने व्यस्ततम समय में से पार्टनर के लिए समय अवश्य निकालें। कोरोना काल में अपनी इम्युनिटी पर पूरा ध्यान दें और नशे आदि की लत से दूर रहें।

 धनु राशि :-

यह सप्ताह अत्यंत ही शुभता और सौभाग्य लेकर आया है। इस सप्ताह सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने पर मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी एवं व्यवसाय में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। पूर्व में किए गए धन निवेश से लाभ के योग हैं। इन दिनों नए धननिवेश की दृष्टि से भी समय अनुकूल चल रहा है, लेकिन किसी भी योजना में धन लगाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। इन सारी सफलताओं के बीच दूसरों के साथ बातचीत या व्यवहार में भूलकर भी अहंकार का प्रदर्शन न करें। उन्हें अपेक्षित मान-सम्मान दें। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यदि किसी के सामने अपने प्रेम का प्रपोजल रखने की सोच रहे थे ऐसा करने पर आपकी बात बन जाएगी। वहीं पूर्व में चल रहे प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

 मकर राशि :-

इस सप्ताह धैर्य और विवेक का साथ नहीं छोड़ना है। सप्ताह के प्रारंभ में जेब से ज्यादा धन खर्च होने के कारण मन खिन्न रहेगा। किसी कार्य अथवा प्रोजेक्ट को लेकर आपका इंतजार थोड़ा और लंबा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके कार्य में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। छोटी मोटी नोक झोंक की अनदेखी करें तो दांपत्य एवं प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग बीमार चल रहे थे उनकी सेहत पर सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें और वाहन धीरे चलाएं। प्रेम संबंधों में सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

 कुम्भ राशि :-

इस सप्ताह आलस्य छोड़कर हाथ आये अवसर का लाभ उठाना चाहिए। सप्ताह के अंत तक आपको कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हो सकता है। करियर और व्यवसाय की दृष्टि से भी यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहने वाला है। आप चाहें तो कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर के साथ तालमेल बिठाते हुए आप आप अपने कार्य को सिद्ध कर सकते हैं। मार्केटिंग एवं लाइजनिंग करने वालों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ साबित होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर के मन चिंतित रहेगा। प्रेम संबंधों में उतावलेपन से बचें, अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी मोटी बात को तूल न दें।

 मीन राशि :-

इस सप्ताह करिअर अथवा कारोबार में किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचना चाहिए। तमाम चुनौतियों के बावजूद आप इस सप्ताह अपने विवेक एवं बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पाने में कामयाब हो सकते हैं, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। पूरे मनोयोग से कार्य करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। विदेश से जुड़े कारोबारियों को अप्रत्याशित रूप से लाभ होगा। सप्ताह के अंत में संबंधों और सेहत पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा वर्षों से बने बनाये संबंध टूट सकते हैं। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोरोना काल में अपनी सेहत को बिल्कुल भी नजरंदाज न करें। संक्रमण वाली जगह पर जाने से बचें|

 

ज्योतिष वैदिका
व्हाट्सएप नंबर

9935761374

infoteller2022@gmail.com