गाजियाबाद की प्रतीक ग्रैंड सोसाइटी सील, 43 लाख बकाया टैक्सल पर नगर निगम ने की कार्रवाई

गाजियाबाद नगर निगम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े 43 लाख रुपय संपत्ति कर बकाया होने पर  सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी हाउसिंग को सील कर दिया है।

नगर निगम ने इस संबंध में सोसाइटी के बाहर एक बोर्ड लगा दिया है। इस बोर्ड पर लिखा है. प्रतीक ग्रुप पर गाजियाबाद नगर निगम का कुल संपत्ति कर 43 लाख 46 हजार 709 रुपये बकाया है। जिस पर कुर्की/नीलामी की कार्रवाई लंबित है। अत: गाजियाबाद नगर निगम से एनओसी प्राप्त करने के पश्रात ही उक्त संपत्ति की खरीद-फरोख्त की जाए। बताया जा रहा है कि नगर निगम की तरफ से सोसाइटी ग्रुप को संपत्ति कर जमा करने के लिए लगातार नोटिस दिए जा रहे थे। न तो संपत्ति कर जमा हुआ और न ही नोटिस का जवाब मिला। जिसके बाद सोमवार सुबह नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजीव सिन्हा पुलिस बल लेकर सोसाइटी पर पहुंच गए और सीलिंग की कार्रवाई कर दी। उन्होंने कहा कि यदि अब भी संपत्ति कर नहीं मिला तो सोसाइटी की प्रॉपर्टी इसकी वसूली की जाएगी।  

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7

Ankit Sah
Author: Ankit Sah

Freelance Web Editor in SamayBharat24x7

By Ankit Sah

Freelance Web Editor in SamayBharat24x7