वैशाली सेक्टर-9 में निगम द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान विरोध करते पटरी वाले।

वैशाली सेक्टर-नौ में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर अस्थायी दुकानंदारों व लोगों ने वसूली का आरोप लगाया है। दुकानदार और लोगों ने घंटे भर जमकर हंगामा काटा। जोनल प्रभारी और लोगों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। निगम टीम ने कई ठीया तोड़ते हुए रेहड़ी वालों का सामान जब्त किया और तीन दुकानदारों पर 12 हजार का जुर्माना लगाया।

नगर निगम वसुंधरा जोनल प्रभारी विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम रविवार दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर-नौ में सीएनजी पंप वाली रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम ने गन्ने का ठीया लगाने और फलों व सब्जी रेहड़ी वालों का सामान जब्त करना शुरु किया। दुकानदार और  लोगों ने नगर निगम टीम की कार्रवाई का विरोध करना शुरु किया। निगम टीम पर रुपये नहीं देने के कारण कुछ रेहड़ी वालों पर ही कार्रवाई का आरोप लगाया। इस बात पर नगर निगमकर्मी भी बिफर पड़े। लोगों को नगर निगम कर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। उगाही का आरोप लगाने पर जोनल प्रभारी ने भी नाराजगी जताई। लोगों से इसका प्रमाण देने पर जोर दिया। लोगों ने हंगामा करते हुए निगम टीम की कार्रवाई का वीडियो भी बनाया। वहीं, निगम टीम ने तीन दुकानदानों पर पांच, पांच व दो हजार का जुर्माना लगाया। निगम टीम ने पर्ची काटने के बाद दुकानदारों का जब्त सामान लौटाने का हवाला दिया है।

कार वॉशिंग सेंटर किया सीलः जोनल प्रभारी ने बताया कि पीएमओ में जानवी रावत ने आबादी के बीच कार वॉशिंग सेंटर चलने की शिकायत की थी। निगम टीम ने संज्ञान लेते हुए 10 फरवरी को वसुंधरा में कार्रवाई की थी। सेक्टर-नौ में कार वॉशिंग सेंटर चलाने वाले को दो बार चेतावनी दी गई थी। निगम टीम ने रविवार को भी जांच की तो सेंटर चलता पाया गया। टीम ने मौके से सेंटर की मोटर, पाइप व अन्य सामान जब्त किया।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7

Ankit Sah
Author: Ankit Sah

Freelance Web Editor in SamayBharat24x7

By Ankit Sah

Freelance Web Editor in SamayBharat24x7