नगर निगम ने वसूले 76 लाख नेहरु नगर में एक दुकान सील
नगर निगम ने बुधवार को बकाया सपंत्ति कर की वसूली के लिए पांचों जोन में अभियान चलाया। इस दौरान करीब 76 लाख की रुपये की वसूली की गई। सिटी जोन में नगर निगम का करीब डेढ़ करोड़ रुपये बकाया जमा नहीं करने पर दुकान को सील कर दिया गया।
नेहरु नगर में नगर निगम की दुकान का आवंटन किया गया है। दुकान संख्या एक पर करीब एक लाख 18 हजार किराया बकाया चला आ रहा था। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डा. संजीव सिन्हा ने बताया कि मौके पर करीब 44 हजार रुपये दुकानदार की ओर से जमा कराया गया है। दुकान को सील कर दो दिन के अंदर बकाया जमा करने के लिए कहा गया है। पूर्व में कई बार दुकानदार को नोटिस भेजा गया था। इस मौके पर संपत्ति अधिकारी मौजूद रहे।
167 करोड़ की हो चुकी वसुलीः नगर निगम के कर विभाग को मौजूद वित्तीय वर्ष में 230 करोड़ रुपये बकाया वसूली का लक्ष्य दिया गया है। कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 167 करोड़ की वसूली की जा चुकी है। नगर निगम क्षेत्र में करीब साढ़े पांच लाख संपत्तियां है।
ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7