व्यापारियों ने जमकर खेली फूलों की होली

गाजियाबाद। घंटाघर रामलीला मैदार जानकी सभागार  में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्दोग व्यापार मंडल की ओर से पारिवारिक होली मिलन समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की अध्यक्षता में समारोह आयोजित हुआ। प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोड़ा ने भगवान कृष्ण की आरती कर सभी व्यापारियों के एकता सूत्र में बंधने की कामना की। फिर मथुरा से आए कलाकारों ने श्याम फागुन महोत्सव में फुलों की होली का मंचन कर सभी को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर चेयरमैन अरुण गुप्ता, महानगर अध्यक्ष ओमदत्त गुप्ता, श्रीराम अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, संजय शर्मा, अमित जिंदल, अनिल शर्मा, रीता गुप्ता, आशा रानी, माया भारती मौजूद रहे। वही, आरडीसी स्थित रेस्टोरेंट लाइंस क्लब गाजियाबाद एकता और लिया क्लब एकता की ओर से होली मिलन समारोह की धुम रही। होली के गीत कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने सदस्याओं ने नृत्य और मनोरंजक खेलों में प्रतिभाग किया।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7

Ankit Sah
Author: Ankit Sah

Freelance Web Editor in SamayBharat24x7

By Ankit Sah

Freelance Web Editor in SamayBharat24x7