पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा की केंद्रीय कमेटी की अलग राज्य बनवाने की मांग को लेकर विचार विमर्श किया गया।

पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा की केंद्रीय कमेटी की एक आवश्यक बैठक बुधवार शाम बम्हेटा स्थित जी ब्लॉक जयपुरिया ऑफिस पर आयोजित की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र के 27 जिलों को मिलाकर सरकार से अलग राज्य बनवाने की मांग पूरी कराने के लिए मोर्चे की आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह यादव (एडवोकेट ) तथा संचालन केंद्रीय महासचिव कर्नल सुधीर ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के संरक्षक श्री एस के वर्मा (पूर्व कमिश्नर) भी उपस्थित रहे। इस दौरान श्री वर्मा ने कहा की आंदोलन तेज करने के लिए मोर्चा की विचारधारा को समाचार पत्र एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा पश्चिम प्रदेश बनने से लोगों को बहुत सारा रोजगार मिलेगा तथा अच्छी सेवाएं मिलेंगी।
इसी दौरान मोर्चे के महासचिव कर्नल सुधीर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभाजन की जो पार्टियां या संगठन मांग कर रहे हैं उनसे बातचीत करके उन्हें अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मोर्चे के उपाध्यक्ष हंस वीर सिंह ने बताया की मोर्चा की अलग प्रदेश बनाने की मांग को जन जन तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग जिलों में जाकर रोड शो किए जाएंगे। इस दौरान राजेंद्र पाराशर (गाजियाबाद जिला अध्यक्ष) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की आंदोलन को तीव्र गति देने के लिए गांव गांव शहर शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार को अपनी मांग से अवगत कराया जाएगा।
आखिर में बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा छपा हुआ ट्रैक सूट खरीद कर युवाओं को पहनाए। उन्होंने बैठक समाप्ति की घोषणा करते हुए उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। इस दौरान मुख्य रूप से लेखराज सिंह, चौधरी मंगल सिंह ( सेवा सदन) दिलशाद प्रमुख, रिजवाना खान पर्वता रोही, इंतजार अली, संजय नागर, बाबा परमिंदर आर्य, सुधीर कुमार, महिपाल नागर, दिनेश, रतन सिंह, अशोक राणा, गौरव यादव, हरीश कश्यप, अहत शाम खान , जगदीश प्रसाद शर्मा (संजय नगर )आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत24×7