गाजियाबाद कोर्ट में घुसे तेंदुए को वन विभाग और पुलिस की के टीम द्वारा तेंदुए पकड़ लिया गया।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद कोर्ट परिसर में घुसे तेंदुए को वन विभाग और पुलिस की टीम की ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब आठ बजे पकड़ लिया। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और लोगों ने राहत की सांस ली है।

तेंदुए के कोर्ट परिसर में घुसने के करीब आधे घंटे बाद वन विभाग की 12 सदस्यीय टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची थी। टीम अपने साथ जाल और पिंजरा लेकर आई थी। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि जब भी उसे पकड़ने का प्रयास किया, तभी तेंदुए ने वन विभाग कर्मचारियों पर हमला बोलने का प्रयास किया।

आपको बता दें कि बुधवार की शाम करीब चार बजे सीजेएम कोर्ट में एक तेंदुआ घुस आया था। तेंदुए ने दो अधिवक्ताओं, एक टाइपिस्ट समेत चार लोगों को हमला कर घायल कर दिया।

आपको बता दें कि कोर्ट परिसर में घुसे इस तेंदुए के सामने जो भी व्यक्ति आता गया, तेंदुआ उस पर हमला बोलकर उसे घायल करता गया। सीजेएम आफिस नंबर 50 के सामने बैठे एक मोची पर सबसे पहले उसने हमला किया। इसके बाद दो अधिवक्ताओं और एक टाइपिस्ट और एक अन्य व्यक्ति पर को तेंदुए ने हमला बोलकर घायल कर दिया। कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ता और वादकारी तेंदुए से बचने के लिए इधर उधर भागने लगे थे। वाणिज्य कर कार्यालय, कोर्ट और कलक्ट्रेट के दरवाजों पर ताला लगा दिया गया है। जो लोग कार्यालय में आए थे, वह वहीं पर रुक गए। लोगों को डर लग रहा थी कि बाहर निकले तो कहीं उन पर तेंदुआ हमला न कर दे। तेंदुआ कोर्ट में किस तरफ से आया, इसको लेकर लोग अलग-अलग तरह की चर्चा करते दिखे।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत24×7