महाशिवरात्री से पहले दो प्रमुख ग्रहों की होगी युति,आइए जानते है किन ऱाशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ

 

हिन्दू पंचांग के अनुसार 18 फरवरी 2023 को पवित्र महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। लेकिन आपको बता दे कि इस पर्व से पहले दो प्रमुख ग्रहों की युति होने जा रही है। बता दें कि 13फरवरी को सुबह 9 बजकर 21 पर सूर्य कुभ राशि में गोचर करेंगें और इस राशि मे न्याय देवता शनि और सूर्य की युति का निर्माण होगा। शास्त्रो के अनुसार शनि देव भगवान सूर्य के पुत्र हैं,किन्तु दोनो ग्रहों के स्वभाव और गुण के विपरीत हैं। इस युति का प्रभाव सभी राशियो पर सकारात्मक व नकारात्मक रुप से सभी राशियों पर  पड़ेगा। आपको बता दे कि तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें शनि-सूर्य की युति से सर्वाधिक लाभ मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालो के लिए सूर्य-शनि युति लाभदायक साबित होगी।युति के दौरान धन एव चल- अचल संपत्ति मे लाभ होने के संकेत मिल रहे है। साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते है। संभावना यह भी इस दौरान जातकों को गुप्त संपत्ति या पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। निवेश करने से पहले किसी जानकार की सलाह अवश्य ले, इससे लाभ मिलेग। इसके साथ नौकरी में पदत्रति का भी योग बन रहा है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनि-सूर्य युति शुभ मानी जा रही है। इस युति के कारण कार्यक्षेत्र में पदोत्रति मिलने की संभावन है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियो से सराहना और प्रशंसा मिल सकती है। इस अवधि में जातको को अति – आत्म विश्वास से बचना होगा, यह समस्याएं पैदा कर सकती है साथ ही इस दौरान छुपी हुई प्रतिभा सामने आएगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि- सूर्य युति महत्वपूर्ण साबित होने वाली है इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, साथ ही मान –सम्मान में लाभ होने सकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़े जातकों को इस दौरान पदोत्रति हासिल हो सकती है और आय अर्जित करने के नए अवसर मिल सकते हैं। सलाह दी जाती है कि अपने पैसों का सही रुप से और सोच समझकर उपयोग करें।

 

Ankit Sah
Author: Ankit Sah

Freelance Web Editor in SamayBharat24x7

By Ankit Sah

Freelance Web Editor in SamayBharat24x7