आलिया- रणवीर सिंह की फिल्म की बदली रिलीज डेट
एक्ट्रेस आलिया और रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फैंस काफी लंबे समय से इतजार कर रहे हैं।
नंवबर में इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान हुआ था, जो साल 2023 में 28 अप्रैल को सिनेमाघरो में दस्तक देने जा रही थी, लेकिन अब रणवीर और आलिया के फैंस को थोड़ा इतंजार करना पड़ेगा। फिल्म के मेकर्स ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट मे बदलाव कर दिया गया है। गुरुवार को करण जौहर ने फिल्म की रिलीज डेट मे बदलाव कर दिया है।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की नई रिलीज डेट
करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की नई रिलीज डेट का एलान हो गया है। अब यह फिल्म 28 अप्रैल को नहीं 28 जुलाई 2023 क रिलीज होगी।
धर्मा प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर किया है जिसमें करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस पोस्ट मे लिखा है- रॉकी और रानी के परिवार हो रहे तैयार और देखिए ये अनोखी कहानी आँफ प्यार जादू और जीवन से बड़ा मनोरंजन वापस लाना सिनेमाघरो में, 28 जुलाई 2023