आइए जानते हैं कब से शुरू होगा फाल्गुन मास

हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का काफी ज्यादा महत्व होता है।इस मास मे होली, महाशिवरात्रि जैसे बड़े व्रत के त्योहार प़डते है बता दे कि इस माह मे विष्णु जी और शिव जी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

वैदिक पंचागं के अनुसार फाल्गुन मास 12 वां माह होता है। वही अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार फरवरी और मार्च माह मे फाल्गुन मास पड़ता है।हिंदू लोगो मे इस मास का काफी महत्व होता है। क्यो कि इस माह मे शिव जी का बहुत ही महत्वपूर्ण दिन महाशिवरात्रि पड़ती है।और साथ ही मे होली जो कि काफी बड़ा पर्व माना जाता है वो भी इसी मे पड़ता है आपको बता दे कि इस माह की शुरुआत 6 फरवरी 2023 , सोमवार स हो रही है और समाप्त 7 मार्च 2023 ,मंगलवार को हो रही है।

इन देवी-देवतओ की होती है पूजा

फाल्गुन मास मे शिव जी के आलावा सीता जी, मां लक्ष्मी,चंद्र देव और  कृष्ण जी की पूजा करने का विधान होता है।इस मास मे इन देवी देवताओ की पूजा करन से हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है सुख- धन की प्राप्ती होती है।

फाल्गुन मास का धार्मिक महत्व

इस मास मे शिव जी और विष्णु जी की काफी विशेष कृपा रहती है।क्यो कि इस मास मे शिव जी को समर्पित महाशिरात्रि और विष्णु से संबधित आमलकी एकादशी क व्रत रखा जाता है।

फाल्गुन मास में दान का महत्व

माघ मास की तरह फाल्गुन मास में भी दान का अधिक महत्व होता है।इस माह मे लोग अपनी जरुरतमंदो की अपनी योग्यता के अनुसार सरसो का तेल, अनाज, वस्त्र, फल ,घी आदि का दान करते है ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पितरों का निमित्त तर्पण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

फाल्गुन मास मे पड़ने वाले प्रमुख व्रत

18फरवरी 2023 शनिवार- महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी

20 फरवरी 2023 सोमवार- फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या

21फरवरी 2023, मंगलवार –फुलैरा दूज

3 मार्च 2023,शुक्रवार –आमलकी एकादशी

7मार्च 2023,मंगलवार- होलिका दहन

8 मार्च 2023,बुधवार- होली

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत24×7