रामचरित मानस पर टिप्पणी को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका

श्रीरामचरित मानस पर दिए गए विवादित बयान के बाद पूर्व मंत्री, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का विशुरु हो गया। आपको बता दे की मंगलवार को भाजपाइयों ने स्वामी प्रसाद मौर्या का पुंतला फूंका साथ ही मंडलध्यक्ष ने एलान किया कि इनको जूता मारने वालों को 51 हजार का इनाम दिया जाएगा साथ ही थाना राजा का रामपुर में तहरीर दी गई है।

आपको बता दे कि विवादित बयान के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला बनाकर उस पर नेवला प्रसाद लिखकर जूते की माला पहना कर जुलूस निकाला और मढ़िया चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका।

मण्डल अध्यक्ष ने 51 हजार की इनाम की घोषणा कीः राजा का रामपुर (एटा) भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राठौर ने स्वामी प्रसाद मौर्या के जूते मार कर फोटो भेजने पर 51000 हजार रुपये की नगद इनाम की घोषण की है।

 स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाप दी गई तहरीरः  राजा का रामपुर (एटा) भाजपा कार्यकर्ताओं मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राठौर ने मामले में थाना राजा का रामपुर में तहरीर दी है। तहरीर पर राजा का रामपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत24×7