वैज्ञानिक नजरिये से आगे बढ़ रहा देश पूरी दुनिया की निगाहें हम पर : मोदी

नागपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज का भारत जिस वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ रहा है, हम उसके नतीजे देख रहे हैं। विज्ञान के क्षेत्र में भारत तेजी से दुनिया के शीर्ष देशों के वैश्विक नवाचार सूचकांक में 81वें नंबर पर थे। 2022 में छलांग लगाकर 40वें पायदान पर पहुंच गए हैं। आज भारत पीएचडी और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तत्रं के मामले में शीर्ष-3 देशों में है। आज दुनिया उम्मीद की नजर से हमारी ओर देख रही है।

108वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा, अगले 25 वर्षों में भारत जिस ऊंचाई पर होगा, उसमें भारत की वैज्ञानिक शक्ति की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी। विज्ञान में जज्बे के साथ जब देश की सेवा का सकंल्प जुड़ जाता है, तो नतीजे अभूतपूर्व आते हैं। मुझे विश्वास है, भारत का वैज्ञानिक समुदाय देश को 21वीं सदी में वो मुकाम हासिल कराएगा, जिसका वो हमेशा से हकदार कराएगा, जिसका वो हमेशा से हकदार रहा है।

विश्वास अटूट, क्योंकि भारत के पास डाटा और प्रौधोगिकी बहुतायत में: पीएम मोदी ने अपने विश्वास की वजह बताते हुए कहा, अवलोकर विज्ञान का मूल आधार है। इसके जरिये वैज्ञानिक, शौली का अनुसरण करते हैं। फिर उनका विश्लेषण करने के बाद किसी नतीजे पर पहुंचते हैं एक वैज्ञानिक के लिए हर कदम पर डाटा और उसका विश्लेषण करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। 21वीं सदी में आज के भारत में हमारे पास दो चीजें बहुतायत में हैं। पहली- डाटा और दूसरी- प्रौधोगिकी। इन दोनों में भारत के विज्ञान को नई बुलंदियों पर पहुंचाने की ताकत है।

पीएम ने कहा, आज हम ऐसे दौर में हैं जब मानवता पर नई-नई बीमारियों का संकट मंडरा रहा है। हमें नए टीके तैयार करने के लिए अनुसंधान एंव विकास को बढ़ावा देना होगा। जैसे आज हम बाढ़ या भूकंप जैसी त्रासदियों से निपटने के लिए पहले से तैयार रहते हैं, उसी तरह हमें एकीकृत रोग निगरानी के जरिये समय रहते बीमारियों की पहचान करनी होगी और उससे निपटने के उपाय करने होगें। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अलग-अलग मंत्रालयों को मिलकर काम करनाहोगा। हमारी वैज्ञानिक समुदाय इस में बड़ी मदद कर सकता है।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत24×7