जानिए “12 दिसम्बर से 18 दिसम्बर” तक का अपना साप्ताहिक “राशिफल”

जाने क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि :-

राशि वाले लोगों के लिए आने वाले सप्ताह जातक के जीवन में ख़ुशी का माहौल देगा। घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन संभव है।  सप्ताह के अंत में मां की सेहत प्रभावित हो सकती है इसलिए उनकी देखभाल करें। आप अपना कोई पुराना उधार सप्ताहांत में चुका सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में मनोरंजन करने के मौक़े मिल सकते हैं।

 वृषभ राशि :-

राशिवाले आप अपने कार्यस्थल पर भी कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं, इससे आपको लाभ होगा। परिवार के सदस्य आज आपसे बहुत खुश रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

 मिथुन राशि :-

आनेवाले सप्ताह में धन लाभ होने की भी संभावना है। जातक की भाषा में कड़वाहट आपके पारिवारिक माहौल को बिगाड़ सकती है इसलिए सभी से प्रेम से बातचीत करें। अपने जीवन साथी की सेहत का ख़्याल रखें क्योंकि उनकी सेहत में गिरावट हो सकती है। इसके अलावा आप इस सप्ताह अपना नया घर खोज सकते हैं अथवा घर में किसी तरह का बदलाव संभव है।

 कर्क राशि :-

 वैवाहिक जीवन आपको और आनंदित करेगा। अचानक ही आपको किसी क्षेत्र मेंं लाभ प्राप्त हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना बन रही है। माता जी की सेहत में गिरावट होने की संभावना है। ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों से आपकी मुलाकात हो सकती है। वहाँ से आपको कोई प्यारा सा तोहफ़ा भी मिल सकता है। करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

 सिंह राशि :-

जीवन में सकारात्मक बदलाव देखा जा सकता है। परिवार के साथ आपका क़ीमती समय बीतेगा। हो सकता है इस सप्ताह आप अपने आवास में परिवर्तन करें। यदि आप विवाहित हैं तो अपने इस रिश्ते का ख़्याल रखें। करियर की दृष्टि से सप्ताह आपके लिए उत्तम नज़र आ रहा है।धन लाभ के योग बना रहे हैं |

 

कन्या राशि  :-

अपना ध्यान प्रेम और दोस्ती पर अधिक लगा सकते हैं। आप अपनी पिछली ग़लतियों को भी सुधार सकते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं तो यह सप्ताह आपके जीवन साथी को कोई ख़ुशख़बरी दे सकता है। बच्चों के लिए सप्ताह अनुकूल दिख रहा है। छात्र भी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

 तुला राशि :–

भाई-बहनों के साथ आपका विवाद संभव है। इस सप्ताह आपको अचानक धन का लाभ अथवा हानि भी हो सकती है इसलिए पैसों के मामले में ज़रा संभल कर कदम बढ़ाएँ। जीवनसाथी के लिए सप्ताह अनुकूल होने के संकेत दे रहा है। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम का रस और बढ़ सकता है।

 वृश्चिक राशि :-

स्वभाव में क्रोध और अहंकार की वृद्धि होगी। सरकार और सरकारी अधिकारियों से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। इस सप्ताह विदेश या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। इस वजह से आपको घर से दूर रहना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियों की कमी रहेगी। कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। भाई-बहनों के साथ वक्त गुजारेंगे|

 धनु राशि :-

अपने घर एवं कार्य क्षेत्र में अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी जातकों की किस्मत खुल सकती है। घर में सुख-शांति और सामंजस्य की स्थिति देखने को मिल सकती है। सरकार से भी आपको किसी तरह का लाभ मिलने की संभावना है और धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

 मकर राशि :-

इस सप्ताह सेहत की शुरुआत थोड़ी कमज़ोर रह सकती है। बाद के दिनों में सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।  सप्ताह के अंत में आप कोई लाभकारी समझौता कर सकते हैं। आपको धन लाभ होने की भी संभावना है। भाषा में कड़वाहट आपके पारिवारिक माहौल को बिगाड़ सकती है इसलिए सभी से प्रेम से बातचीत करें।

 कुम्भ राशि :-

स्वभाव में अहंकार देखने को मिल सकता है, जिससे आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं। इस सप्ताह अपनी सेहत का पूरा ख़्याल रखेंं। जीवन साथी से बहसबाज़ी न करें और वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद लें।

 मीन राशि :-

बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। जातक की बेहतरीन कार्य शैली दूसरों को प्रभावित करेंगे। महिलाओँ से इस सप्ताह आपको पूरा सहयोग प्राप्त होने वाला है। आपको कई प्रकार के लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। आपकी पर्सनल एवं प्रोफ़ेशनल लाइफ में सुधार देखने को मिल सकता है और मानसिक रूप से आप इस सप्ताह ख़ुश रह सकते हैं। आपके ख़र्चे थोड़े बढ़ सकते हैं ।अपने जीवन साथी की सेहत का ख़्याल रखें।

ज्योतिष वैदिका
व्हाट्सएप नंबर
+919935761374