प्रयागराज आये केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रयागराज में दूसरा स्वच्छ भारत अभियान का किया शुरुआत

प्रयागराज आये केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रयागराज में दूसरा स्वच्छ भारत अभियान का किया शुरुआत
यूनाइटेड कालेज के आडिटोरियम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया शुभारंभ
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत माता के जय के उद्घोष से संबोधन शुरू किया। बताया कि पिछले वर्ष भी प्रयागराज से अभियान की शुरुआत हुई थी। पिछले वर्ष से अधिक का लक्ष्य है ओर हम मिलकर इसे पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री ने देश की अर्थवयवस्था को आगे बढ़ाने का काम किया है। उनके नेतृत्व में भारत देश विश्व की पांचवी अर्थवयवस्था बन गया हैं । उनके नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से ही आज अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यासः हुआ है। काशी विश्वनाथ धाम कोडिंडोर बना ओर उसकी पुरानी गरिमा के लिए भी प्रयास किया जा रहा है, जिसकी शुरुवात हो गई है। प्रधानमंत्री ने देश के गौरवशाली इतिहास बचाने का काम किया है।
इस अवसर पर खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, सचिव खेल मंत्रालय संजय कुमार, सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केशरी देवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, जिला पंचायत अध्यक्ष वी के सिंह, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, जिलाधिकारी संजय खत्री, एसएसपी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7