जानिए “मंगल ग्रह” के बारें में

“मंगल ग्रह”

मंगल को पृथ्वी का पुत्र कहा गया है। ग्रहो के कुटुम्ब में रवि पृथ्वी के पिता के स्थान में है और चन्द्रमा माता के स्थान में है। इसलिए मंगल में रवि और चन्द्रमा दोनों के गुणों का थोड़ा थोड़ा मिश्रण है।

मंगल का स्थान अग्नि का कहाँ गया है। सिर्फ आँखों से देखा जाए तो यह ग्रह अग्नि के समान लाल दिखाई देता है। यह स्वभाव से उग्र और पुरुष ग्रह माना जाता है। कुंडली में ग्रह मंगल साहस और आत्मविश्वास को नियंत्रित करता है। युद्ध भूमि में मंगल का निवास होता है जिसका मंगल प्रभल होता है युद्ध भूमि में उन्ही की विजय होती है। 

आरोही में मंगल व्यक्ति को युवा दिखता है। मंगल के अन्य गुण, यदि अनुकूल हैं, तो जीवन के सभी क्षेत्रों में ऊर्जा, प्रशासनिक कौशल, दृढ़ संकल्प हैं। यदि यह प्रतिकूल रूप से प्रस्तुत किया जाता है तो यह आक्रामकता और क्रोध देता है और जीवन में बाधा उत्पन्न करता है।

कारक :-

मंगल साहस, वीरता, शौर्य, शक्ति, प्रॉपर्टी, वैज्ञानिक डॉक्टर्स, पुलिस, सेना, उच्च रक्तचाप, ऑपरेशन, गर्भपात, जलना, भूमि, दुर्घटनाओं आदि का कारक है।

शक्तिशाली मंगल के प्रभाव :-

ऐसे लोग साहसी, चिड़चिड़ा स्वभाव, मौके पर न डरनेवाला, खर्चीला, दिमाग लगा कर काम बनाने वाला, लोगो का कल्याण सोचने वाला, प्रयत्नशील, प्रेमी, बेफिक्र, धैर्यवान, दुसरो की बातो में न आने वाला, व्यवहार में सरल, सत्यवान, नियमो का बारीक से पालन करने वाला, दूसरी स्त्रियों से दूर रहने वाला, अनाथ दीन स्त्रियों का रक्षक, देश की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा देना वाला, अपनी पत्नी के अधीन, आगे की फ़िक्र न करने वाला, वाद विवाद में हार न मानने वाला, लोगो को अच्छी दिशा में प्रेरित करने वाला, जिस व्यक्ति की कुंडली में मंगल शक्तिशाली हो वह स्त्रियों की इज्जत की रक्षा के लिए जान की बाजी भी लगा सकते है। 

कमजोर मंगल के प्रभाव :-

कुंडली में चंद्र या शुक्र के सम्बन्ध से मंगल दूषित होता है। कुंडली में जिस व्यक्ति का मंगल दूषित हो वह स्त्रियों को गलत रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते है, अति कामुक, अपना काम निकलवाने के लिए गलत तरीके अपनाते है, क्रोधी, लड़ाई झगडे था किसी का खून भी कर सकते है, लोगो से पैसा लूट कर मौज में उड़ाते है, स्त्री को कष्ट देने वाले, दुसरो की निंदा करने वाले, दुसरो को बुरा भला कह कर खुद कुछ भी न करने वाले, झगड़ालू प्रवृति, स्वार्थी, आलसी, एकांतप्रिय, दुसरो को निरुत्साही करने वाले।

मंगल अच्छा होने पर व्यवसाय :-

मंगल सैन्य, सैनिकों, योद्धाओं, बिल्डरों, इंजीनियरों और रियल एस्टेट व्यवसाय का प्रतिनिधित्व करता है। प्रसिद्ध सर्जन भी अपनी कुंडली में मंगल की अच्छी स्थिति रखते हैं।

पुलिस, इंस्पेक्टर, बीड़ी सिगरेट के कारखाने, मोटर या उसके स्पेयर पार्ट के विक्रेता, अस्त्र-शास्त्र के विक्रेता, पेट्रोल, माचिस का कारखाना, फायरब्रिगेड, सुनार, लुहार, होटल, कुर्सी, पीतल, कपूर के कारखाने, सैन्य और अर्ध सैन्य विभाग भी मंगल के प्रभाव में आता है। यह तकनीकी और इंजीनियरिंग क्षेत्र को भी नियंत्रित करता है और अच्छे मंगल वाले व्यक्ति के पास तकनीकी दिमाग होने के उत्कृष्ट गुण होते हैं।’

लड़की और लड़के की शादी में मंगल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वैदिक ज्योतिष में मांगलिक दोष बहुत प्रसिद्ध है। इसलिए, शादी के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने से पहले लड़के और लड़की दोनों की कुंडली का मिलान किया जाता है। इस दोष के कारण व्यक्ति के मार्शल जीवन में बाधा, टूट, विवाद और यहां तक ​​कि तलाक हो सकता है।

ज्योतिष सलाहकाररिलेशनशिप एडवाइजरलव गुरुएस्ट्रो “सैंटी